'बॉयकॉट बॉलीवुड' पर विवेक अग्निहोत्री का बड़ा बयान, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में सुधार की है जरूरत
बॉयकॉट बॉलीवुड के मुद्दे पर बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा- 'बायकॉट बॉलीवुड' कैंपेन बहुत अच्छा है क्योंकि इससे लोगों की बॉलीवुड के कॉन्टेंट के प्रति निराशा खुलकर सामने आ रही है।
मुंबई, 17 सितंबरः पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। दरअसल बीते कुछ महीनों में रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। इन फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े बड़े एक्टरों ने काम किया था जिसमें अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान तक का नाम शामिल है। लगातार बॉलीवुड फिल्मों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लोगों ने 'बॉयकॉट बॉलीवुड' की मांग उठाई हई थी। ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था। ऐसे में फिल्म के बिजनेस पर फर्क पड़ने लगा। जहां बॉलीवुड सेलेब्स इस ट्रेंड को गलत बता रहे हैं, वहीं सुपरहिट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि यह एक अच्छा ट्रेंड साबित हुआ है।

फिल्म के कॉन्टेंट से निराश हो रहे हैं लोग
ईटाइम्स से 'बॉयकॉट बॉलीवुड' के मुद्दे पर बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा- यह एक बेहद जटिल मामला है। 'बायकॉट बॉलीवुड' कैंपेन बहुत अच्छा है क्योंकि इससे लोगों की बॉलीवुड के कॉन्टेंट के प्रति निराशा खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने आगे कहा- आखिर में ये ट्रेंड काफी पॉजिटिव साबित हो रहा है। विवेक ने कहा- वह खुद को बॉलीवुड का हिस्सा भी नहीं मानते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि बॉयकॉट बॉलीवुड काम कर रहा है।
मैं बॉलीवुड से बाहर हूं
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि कई बार ये क्यों कहा जाता है कि दक्षिणपंथी लोग ही यह बॉयकॉट ट्रेंड चलाते हैं। इस पर विवेक ने कहा- ये ट्रेंड बॉलीवुड के खिलाफ सांस्कृतिक विद्रोह है। खुद को बॉलीवुड से अलग बताते हुए उन्होंने कहा- वह किसी खास फॉर्मूले से फिल्में नहीं बनाते हैं और खुद को बाहरी मानते हैं जो फिल्में बनाता है। फिल्में बनाते समय आपका कोई पैरामीटर नहीं हो सकता।

मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं
पिछले दिनों आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को सोशल मीडिया पर लोगों ने बॉयकॉट करने की मांग की थी क्योंकि उनके कुछ पुराने बयानों पर लोगों ने आपत्ति दर्ज की थी। इस पर बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा- जब आमिर खान ने वो कॉमेंट्स किए थे उसके बाद फिल्म 'दंगल' रिलीज हुई थी और बॉयकॉट की मांग के बीच वह फिल्म काफी सुपरहिट हुई थी। उन्होंने आगे कहा- मैं किसी के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं इसलिए मुझे गलत न समझें।

फिल्म इंडस्ट्री में सुधार की जरूरत
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा- मैं केवल इतना चाहता हूं कि इस फिल्म इंडस्ट्री में सुधार हो। बॉलीवुड का फेक बिजनेस मॉडल एक हॉट एयर बैलून की तरह है जो फूट चुका है। इंडस्ट्री को अपनी आधारभूत चीजों जैसे कहानी, राइटर, डायरेक्टर की बातों पर अच्छे से ध्यान देना चाहिए। बॉलीवुड को स्टार्स और पीआर कैंपेन के बजाय इन बातों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

अयान मुखर्जी पर कसा ऐसा तंज
आपको बता दें कि हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने अयान मुखर्जी पर तंज कसते हुए कहा था- 'ब्रह्मास्त्र' शब्द का अर्थ भी जानते हैं अयान और अस्त्र की बात करते हैं। जानते भी हैं वो कि अस्त्र किसे कहा जाता है। फिर आप अपने डायरेक्टर को इस फिल्म का प्रमोशन करने भेज देते हैं, जो ठीक तरह से ब्रह्मास्त्र शब्द का उच्चारण भी नहीं कर पाते हैं। वह एक अद्भुत निर्देशक हैं।












Click it and Unblock the Notifications