बेसुध होकर सविंधान का पाठ करते दिखे मिथुन चक्रवर्ती, अब दिल्ली फाइल्स खोलेंगे विवेक अग्निहोत्री
The Delhi Files Teaser: विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के जरिए इतिहास और समाज से जुड़ी कई बातों से प्रेरित होकर फिल्में बनाते हैं। वो अपनी फिल्मों में रिसर्च का पूरा ध्यान रखते हैं। उनकी फिल्में न सिर्फ दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती हैं, बल्कि वो हमारे इतिहास के कुछ अनकहे पहलुओं को भी उजागर करती हैं। साथ ही संवेदनशील मुद्दे भी दिखाती हैं
विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म "द दिल्ली फाइल्स" है। इसके बारे में चर्चा भी अभी से शुरू हो गई है। उनकी फिल्में पहले भी असल घटनाओं और कंट्रोवर्सियल मुद्दों पर आधारित रह चुकी हैं। इस फिल्म के साथ फिर से इतिहास और समाज के संवेदनशील पहलुओं को उजागर किया जाएगा। ऐसा उनका दावा है।

मिथुन चक्रवर्ती का "द दिल्ली फाइल्स" से पहला लुक आ गया है। जिसमें वो एक सुनसान से कॉरिडोर में बेतहाश होकर चलते हैं और भारतीय संविधान के कुछ शब्द बोलते हुए दिखते हैं। उनका लुक काफी टफ है, सफेद दाढ़ी है। मिथुन का इंटेंस अंदाज इसमें नजर आ रहा है। ये फिल्म, जो विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट की है। ये फिल्म भी भारत के इतिहास, राजनीति और समाज पर प्रहार करती नजर आएगी।
मेकर्स का कहना है कि "द दिल्ली फाइल्स" भारतीय इतिहास के एक बहुत ही अहम और दर्दनाक अध्याय को बड़े तरीके से दिखाएगी है। ये फिल्म बंगाल त्रासदी पर आधारित है, जो हमारे इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है जिसे ज्यादा लोग नहीं जानते। इसके अंदर की कहानी, जबरदस्त विजुअल्स और बेहतरीन एक्टिंग के साथ, ये फिल्म आपको सोचने पर मजबूर करेगी और ये एक ऐसा अनुभव होगा जो आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
फिल्म "द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर" को विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है, जबकि इसे अभिषेक अग्रवाल और पलवी जोशी द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, और यह 15 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications