'तुम सच में गॉड चाइल्ड हो', विराट कोहली ने लगाया 50वां शतक तो अनुष्का शर्मा ने लिखा स्पेशल पोस्ट

Anushka Sharma Post For Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप मुकाबले में भारत ने जीत हासिल कर फिनाले में अपनी जगह बना ली। इस मैच में विराट कोहली ने 50वां शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक तरफ भारत की जीत और दूसरी तरफ विराट के शतक से भारत में इस वक्त जश्न का माहौल है। वहीं अब उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखा और जमकर तारीफ की।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति विराट की जमकर तारीफ की और उन्हें भगवान का बच्चा बताया। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'भगवान सबसे अच्छी कहानी के लेखक हैं। तुम्हारे प्यार को पाने के लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। तुम्हे दिन पर दिन और पावरफुल बनते हुए देखना और वह सब हासिल करना जो कुछ तुम चाहते हो, बहुत शानदार है। तुम खुद के और खेल के लिए हमेशा ईमानदार रहे। मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं। तुम वास्तव में भगवान के बच्चे हो।'

Virat Kohli

बता दें कि, विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा लगभग हर मैच में स्टेडियम में मौजूद रहीं। वहीं सेमिफाइनल मैच में भी एक्ट्रेस ने विराट को सपोर्ट करने पहुंची। जब विराट ने शतक लगाया उस दौरान अनुष्का की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। सोशल मीडिया पर विराट की इस जीत के लिए लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबर है कि दोनों दूसरे बेबी के लिए प्लान कर रहे हैं। एक्ट्रेस को कई बार उनके बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया। उन्हें कई बार लूज कपड़ों के साथ देखा गया जिसके बाद से फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि इस पर कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+