अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया बर्थडे विश, लिखा कुछ ऐसा- जो हर पति पत्नी से सुनना चाहेगा
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया बर्थडे विश, लिखा कुछ ऐसा- जो हर पति पत्नी से सुनना चाहेगा
मुंबई, 5 नवंबर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली इन दिनों टीम के साथ यूएई में हैं, जहां फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है। विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी उनके साथ यूएई में हैं। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया एक खास तस्वीर और नोट के साथ पति को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। विराट को आज वैसे तो दुनियाभर से बधाईयां मिल रही हैं लेकिन अनुष्का ने जरा अलग अंदाज में उनको विश किया है। जो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Recommended Video

अनुष्का का विराट के लिए रोमांटिक नोट
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों बहुत ही प्यार से एक दूसरे के साथ हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है- जैसे आप जिंदगी को जीते हैं उसे और इस फोटो को किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। आप जो हैं वो ईमानदारी की वजह से हैं। आप निडर हैं, मैं तो ऐसे किसी इंसान को नहीं जानती जो खुद को इस तरह से अंधेरे से उठा सके।

'हम सोशल मीडिया पर बात नहीं कर सकते'
अनुष्का ने आगे लिखा है- मैं ये अच्छे से जानती हूं कि हम दोनों ही ऐसे नहीं है जो सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से बात करें। फिर भी मैं लिख रही हूं क्योंकि कभी-कभी मैं चीख कर इस दुनिया को बताना चाहती हूं आप कितने शानदार और कमाल के हैं।

फैंस को पसंद आई अनुष्का की पोस्ट
अनुष्का ने अपने पोस्ट में विराट को जन्मदिन की बधाई देत हुए आगे लिख कि मैं आपको अपनी ओर से सब कुछ ज्यादा रोशन और सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद दूंगी अनुष्का की इस पोस्ट को कुछ घंटे के भीतर ही 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल यूजर्स को ये पोस्ट खूब पसंद आ रही है।

2017 में की थी शादी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी। दोनों ने इटली में जाकर शादी की थी। इसके बाद जनवरी 2021 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम वामिका है। वामिका नौ महीने की है।

दोनों ही अपने फील्ड के बड़े नाम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों की अपने-अपने क्षेत्रों के सफल और बड़े नाम हैं। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उनकी गिनती ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सफल बल्लोबाजों में होती है। वो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं अनुष्का ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया है। अनुष्का शर्मा के नाम पर कई सुपरहिट फिल्में हैं। वो एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications