Virat Kohli की बल्लेबाजी की तरह ही खास है बेटे का नाम! जानिये अनुष्का के लाडले के नाम का मतलब...
Virat Anushka Baby Akaay: हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर की तो फैंस खुशी से झूम उठे। हर कोई कपल को बेटे के जन्म की शुभकामनाएं दे रहा है। विराट कोहली और अनुष्का ने बेटे के जन्म की खुशखबरी के साथ ही बच्चे के नाम को भी रिवील किया।
हर तरफ विराट और अनुष्का के बेटे की ही चर्चा हो रही है। कपल ने बच्चे का नाम भी बेहद अनोखा रखा है। मां अनुष्का ने बताया कि वामिका के भाई 'अकाय' का वेलकम कर रहे हैं। इस बीच हर कोई इस नाम के पीछे का मतलब जानने को बेताब है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अकाय का मतलब क्या होता है। चलिये जानते हैं अकाय के पीछे का खास मतलब...

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। नाम के मतलब के बारे में पहले से ही कई अटकलें हैं। लेकिन जबकि कपल की बेटी वामिका संस्कृत शब्दा था ऐसे में अकाय की जड़ें भारत के बाहर ही मिलती हैं।
अकाय नाम तुर्की मूल का है, जिसका अर्थ है चमकता चांद या चांद की चमक से। हालांकि, इस शब्द को संस्कृत में भी खोजा जा सकता है। बताते चलें कि मंगलवार शाम को अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर एक साथ अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की।
एक नोट में कपल ने लिखा, अत्यधिक खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications