सेल्फी के चक्कर में अनुष्का शर्मा के करीब आया फैन तो बुरी तरह भड़क गए विराट कोहली, VIRAL VIDEO
Virat Kohli Angry in Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक मशहूर रेस्तरां से लंच करके बाहर निकले, तो फैंस ने कपल को घेर लिया।

Virat Kohli gets angry: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बी टाउन के सबसे पसंदीदा कपल माने जाते हैं। अकसर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों अपने फैंस के साथ बड़े अदब तरीके से पेश आते हैं।
विराट कोहली को आया गुस्सा
हाल ही में एक बार फिर अनुष्का और विराट को स्पॉट किया गया। लेकिन इस दौरान विराट कोहली को तब गुस्सा आ गया, जब सेल्फी लेने के चक्कर में एक फैन अनुष्का के नजदीक आने लगा। ये देखने के बाद विराट कोहली अपना आपा खोते नजर आए।
सेंट्रल टिफिन रूम ने शेयर की तस्वीरें
वीकेंड पर विराट और अनुष्का लंच के लिए एक मशूहर रेस्तरां में गए और ये खबर देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी। सेलेब्रिटी कपल की तस्वीरें लेने के लिए रेस्तरां के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का और विराट सेफ तरीके से रेस्टोरेंट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक शख्स सेल्फी लेने के चक्कर में कपल के बहुत करीब आ गया और इस बात से विराट काफी नाराज दिखे।

असहज हुआ कपल
आमतौर पर विराट कोहली अपने फैंस के साथ काफी शांत और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। लेकिन कई बार फैंस भी अपने फेवरेट सेलेब्स को तस्वीरों के चक्कर में असहज महसूस करवा देते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। जब फैंस की भीड़ बढ़ती देख अनुष्का और विराट दोनों ही इतने अन्कंफर्टेबल नजर आए कि फिर उन्होंने फैंस को साइड होने के लिए कहा।
वायरल हुआ वीडियो
अनुष्का और विराट का अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग अनुष्का और विराट की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट ना करने को लेकर फैंस की आलोचना कर रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है कि कोहली काफी गुस्से से दिख रहे थे। एक यूजर ने कहा कि अनुष्का और विराट के आसपास इतनी ज्यादा भीड़ देखकर बिल्कुल भी खुशी नहीं हो रही है।
वीडियो देख नाराज हुए यूजर्स
एक यूजर ने कहा कि बुरा लगता है जब सेलेब्स को इस तरह से घेरा जाता है। खासतौर पर तब, जब वे फैमिली आउटिंग के लिए बाहर निकले हों। बाहर निकलते हुए वे काफी डरे हुए से लग रहे थे। इस बात में कोई हैरानी नहीं है कि कई बार फैंस अपने फेवरेट सेलेब के साथ भी अच्छी तरह या फिर सम्मान से पेश नहीं आते।
रेस्टोरेंट से वायरल हुई तस्वीर
बताते चलें कि हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सेंट्रल टिफिन रूम गए, जहां खाने के लिए उन्हें एक प्राइवेट एरिया दिया गया था। वे घर के रास्ते में आइसक्रीम कॉर्नर पर भी रुके थे। सेंट्रल टिफिन रूम ने अपने रेस्तरां से कपल की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि देखो आज यहां कौन आया। दिग्गज विराट कोहली और खूबसूरत अनुष्का शर्मा का यहां आना बहुत खुशी की बात है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications