बारिश में भीगती मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल, छाता लेकर कर रही थीं ये काम
मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका बारिश में सड़क पर भागती हुई नजर आ रही हैं।
मुंबई, 20 जुलाईः बॉलीवुड की फेमस आइटम गर्ल और हैंडसम हंक एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा अपने अलग अंदाज और यूनीक फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। मलाइका अरोड़ा के फैशन सेंस से लेकर उनकी फिटनेस तक की जमकर तारीफ की जाती हैं। मलाइका योग और जिम में कड़ी मेहनत कर खुद को फिट रखती हैं और साथ ही यूनीक ड्रेसेस पहनकर अपना स्टाइल भी बरकरार रखती हैं। मलाइका की फिट बॉडी देखकर महिलाएं उनसे इंस्पिरेशन लेती हैं। फिलहाल मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका बारिश में सड़क पर भागती हुई नजर आ रही हैं।

फिटनेस फ्रीक हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अक्सर अपने फिटनेस का ध्यान रखते हुए जिम या फिर डांस क्लासेस के लिए बाहर जाती रहती हैं। पैपराजी भी उन्हें खूब फॉलो करते हैं। इसी बीच पैपराजी विरल भयानी ने मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है जिसमें मलाइका मुंबई की तेज बारिश में छाटा लेकर सड़क पर भागती दिख रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
विरल भयानी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा की ये हालत देखकर सब लोग हौरान हैं। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

बारिश में छाता लेकर दौड़ती नजर आईं मलाइका
दरअसल मुंबई में अभी तेज बारिश हो रही है लेकिन फिटनेस फ्रिक एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस बारिश में भी जिम जाना नहीं भूल रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश से बचने के लिए मलाइका छाता लेकर सड़क पर दौड़ पड़ती हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मलाइका इस वीडियो में ब्लैक पैंट और स्पोर्ट्स ब्रा में नजर आ रही हैं।

यूनीक फैशन सेंस से बनाया ट्रेंड
आपको बता दें कि मलाइका इस ग्लैमर इंडस्ट्री में अपने फैशन सेंस और फिटनेस के लिए फेमस हैं। उन्होंने अपने यूनीक फैशन सेंस से इंडस्ट्री में कई तरह के ट्रेंड सेट किए हैं। हाल ही में मलाइका और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को मोस्ट स्टाइलिश कपल का अवॉर्ड भी मिला है।

अर्जुन कपूर को कर रही हैं डेटिंग
जानकारी के अनुसार सलमान खान के भाई एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही अर्जुन और मलाइका क्वीलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पेरिस पहुंचे थे। अर्जुन और मलाइका एकसाथ कई इवेंट्स में नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत तक अर्जुन और मलाइका शादी के बंधन में बंध सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications