Viral Video: पैपराजी पर फूटा कियारा आडवाणी का गुस्सा, भड़कते हुए कहा- 'क्या कर रहे हो'

Kiara Advani Viral Video: कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कियारा पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं।

Kiara Advani Viral Video: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चाएं हो रही हैं। कियारा आडवाणी बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। इसी बीच कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कियारा पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या हुआ कियारा आडवाणी के साथ कि उन्हें पैपराजी पर इतना गुस्सा आ गया।

पैपराजी पर फूटा कियारा का गुस्सा

पैपराजी पर फूटा कियारा का गुस्सा

दरअसल कियारा आडवाणी मुंबई के जुहू इलाके में भारत की ऑस्कर एंट्री फिल्म 'छेलो शो' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। थिएटर से बाहर निकलते समय वहां मौजूद पैपराजी उनकी फोटो लेने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। ऐसे में वहां खड़े बुजुर्गो को पैपराजी का धक्का लगा जिस पर कियारा का गुस्सा फूट पड़ा। कियारा ये घटना देखते ही पैपराजी पर भड़क उठीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार कियारा आडवाणी जब थिएटर से बाहर निकल रही थीं तो सीढ़ियों के पास खड़े पैपराजी ने उनसे धीरे-धीरे चलने के लिए कह रहे थे। पैपराजी का धक्का वहां खड़े कई बुजुर्गों को भी लग रहा था। ऐसे में पैपराजी को कियारा ने कहा- आप लोग देखो ना। आप देखो।

लोग कर रहे हैं कियारा की तारीफ

लोग कर रहे हैं कियारा की तारीफ

वहां मौजूद कुछ कैमरामैन से कियारा ने कहा- कृपया आगे बढ़ें। मुझे बहुत दुख है। क्या कर रहे हैं आप। सके साथ ही उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा। आप लोग देखो ना कौन कौन है। बुजुर्ग लोग हैं और आप ऐसे कर रहे हैं? आराम से। क्या कर रहे हैं आप लोग। कियारा का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कियारा की तारीफ करत हुए इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को फिल्म 'शेरशाह' में एकसाथ देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये जोड़ी जल्द ही शादी करने का प्लान भी बना रही है। कहा जा रहा है कि अप्रैल 2023 में ये दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि कियारा और सिद्धार्थ तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

इन फिल्मों में आएंगी नजर

जानकारी के अनुसार कियारा आडवाणी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 29 जून, 2023 को रिलीज होगी। इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी को फिल्म 'भूल भुलैया 2' में भी देखा गया था। इसके अलावा कियारा आडवाणी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में भी नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में कियारा के अलावा विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+