Viral Video: बिहार में अंकित तिवारी के कंसर्ट में लड़कियों ने किया ऐसा बवाल, एक-दूसरे के खींचे बाल, मारे चांटे

Ankit Tiwari Live Concert In Bihar: बॉलीवुड के मशहूर सिंग अंकित तिवारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई मशहूर गाने देने वाले सिंगर अंकित तिवारी के लाइव कंसर्ट के दौरान एक बड़ा हंगामा हो गया है। खबर है कि अंकित तिवारी बिहार के कटिहार में एक इवेंट में लाइव परफॉर्म कर रहे थे जहां पर मौजूद दो लड़कियों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं ये लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई और पुलिस ने आकर मामला सुलझाया।

अंकित तिवारी के कंसर्ट में मचा हंगामा
'दिल चीज तुझे दे दी', 'तेरी गलियां', 'सुन रहा है न तू' जैसे कई शानदार गानों को अपनी आवाज देने वाले फेमस सिंगर अंकित तिवारी हाल ही में बिहार के कटिहार इलाके में एक लाइव कंसर्ट के लिए पहुंचे थे। अंकित के इस कंसर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियों के बीच हुई लड़ाई आपको हैरान कर सकती है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Ankit Tiwari

लड़कियों ने इवेंट में मचाया बवाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात पर दोनों लड़कियों की बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। ये लड़कियां एक-दूसरे का बाल खींचती हैं और एक-दूसरे पर वार करती दिखाई दे रही हैं। वहीं सिंगर अंकित तिवारी भी इन लड़कियों की लड़ाई देखकर हैरान हो गए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों लड़कियां एक दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। वहीं कुछ लोग बीच-बचाव में भी उतरते दिखाई दे रहे हैं।

लोगों ने कहा- ऐसी होती हैं पापा की परियां
लड़कियों की लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लाइमलाइट ले रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- थोड़ा पढ़ाई में ध्यान दे देतीं तो आज वायरल नहीं होना पड़ता। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- कटिहार का नाम रौशन करती हुईं पापा की परियां। कुछ लोगों ने तो इसे वुमन एम्पावरमेंट भी कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाद में पुलिस ने आकर दोनों लड़कियों का मामला सुलझाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+