Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Viral Photo: बोनी कपूर ने गिगी हदीद की कमर पर रखा हाथ, भड़के लोग, फोटो पर किए गंदे कमेंट्स

Boney Kapoor and Gigi Hadid: एक तस्वीर में बॉलीवुड फिल्म मेकर बोनी कपूर गिगी हदीद के साथ कोजी पोज देते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने बोनी कपूर की इस तस्वीर को ट्रोल करना शूरू कर दिया है।

boney kapoor

Boney Kapoor and Gigi Hadid: पिछले दिनों अंबानी परिवार ने मुंबई में एक बहुत ही बड़े इवेंट का आयोजन किया था। दरअसल गत 31 मार्च 2023 की शाम को, बॉलीवुड के अधिकतर स्टार्स मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस ग्रैंड इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा था। यहां शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान से लेकर तमाम बड़े स्टार्स पहुंचे थे। इस दौरान सभी स्टार्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी थी। इस इवेंट्स के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। स्टार्स की जब इनसाइड तस्वीरें और वीडियो लोगों के सामने आईं तो कई तरह की बातें होने लगीं। पहले वरुण धवन का अमेरिकी फैशन मॉडल गिगी हदीद के साथ डांस करना लोगों को अच्छा नहीं लगा और अब गिगी हदीद और बोनी कपूर की तस्वीर पर भी लोगों ने भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं।

बोनी कपूर-गिगी हदीद की फोटो वायरल
इससे पहले लोगों ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के डांस वीडियो को देखकर उन पर आरोप लगाया था कि एक्टर ने मॉडल गिगी हदीद को गलत तरह से छुआ और सरेआम गोद में उठाकर किस भी किया। सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की बातें करने लगे थे। ये मामला इतना बढ़ गया था कि वरुण धवन और गिगी हदीद को लोगों को जवाब तक देना पड़ गया था। लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करना नहीं छोड़ा। इसी बीच अब गिगी हदीद और बॉलीवुड फिल्म मेकर बोनी कपूर की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग बोनी कपूर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। देखें तस्वीर-

बोनी कपूर हो रहे हैं ट्रोल
आपको बता दें कि नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में बोनी कपूर बेटी जाह्नवी कपूर और उनके रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंचे थे। सभी लोगों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए थए। अब इस कार्यक्रम की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में बॉलीवुड फिल्म मेकर बोनी कपूर गिगी हदीद के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने बोनी कपूर की इस तस्वीर को ट्रोल करना शूरू कर दिया है। लोग इस फोटो पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

बोनी कपूर और गिगी हदीद को लेकर कमेंट्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में बोनी कपूर ने गिगी हदीद के कमर पर हाथ रखा हुआ है। ग्लैमर वर्ल्ड में ये बहुत ही कैजुअल फोटो है लेकिन लोग बोनी कपूर के इस पोज को लेकर कई तरह की गंदी बातें कर रहे हैं। लोगों की मानें तो बोनी कपूर ने गिगी को गलत तरह से छूआ है। वहीं कई लोगों ने इसे लेकर भद्दे कमेंट्स किए हैं।

वरुण धवन पर लगा था आरोप
आपको बता दें इससे पहले गिगी हदीद और वरुण धवन के वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ था। सोशल मीडिया यूजर्स ने वरुण धवन को जमकर ट्रोल किया था। वीडियो में वरुण धवन मॉडल गिगी हदीद को गोद में उठाकर डांस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गिगी के गाल पर किस भी किया था जो कि डांस का ही हिस्सा था लेकिन लोगों ने इस वीडियो पर बेहद आपत्तिजनक कमेंट्स किए थे और वरुण धवन के खिलाफ तरह तरह की बातें कही थीं। वहीं वरुण धवन ने उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि ये सबकुछ पहले से प्लान था.. आप कोई और मुद्दा ढूंढिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+