The Kerala Story की आलोचना पर विपुल शाह बोले- बिना सबूत के कुछ नहीं होगा

The Kerala Story की आलोचना पर विपुल शाह बोले- "हम नियत समय में हम इन आरोपों के बारे में बात करेंगे! हम एक बड़ी त्रासदी पर फिल्म बना रहे हैं। बिना सबूत के कुछ नहीं होगा।

The Kerala Story

The Kerala Story रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। द केरला स्टोरी की फिल्‍म का नवंबर में जब टीजर आउट हुआ तो उसकी स्‍टोरी और उसमें दिखाए गए तथ्‍यों को गलत बताकर जमकर आलोचना हुई। एक्‍ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म में दावा किया गया है कि केरल में कई युवतियों का आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए ब्रेनवॉश किया जा रहा है। वहीं इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने आगामी फिल्म का टीज़र रिलीज़ होने के बाद आलोचना के बारे में बात की।

"32,000 लड़कियों" धर्मांतरित करने का दावा

बता दें फिल्म के टीज़र दिखाया गया जिसमें महिलाओं की संख्या के बारे में गलत तथ्य रखने के लिए आलोचना की गई थी, जो इस प्रकार की स्थितियों में शामिल हो सकती हैं। टीजर में अदा का किरदार शालिनी उन्नीकृष्णन बुर्का पहने नजर आ रही हैं। वह कहती हैं "अब मैं फातिमा बा हूं, जो अफगानिस्तान की एक जेल में आईएस की आतंकवादी है। किरदार शालिनी उन्नीकृष्णन यह भी कहती हैं कि "32,000 लड़कियों" को भी उनकी तरह भर्ती करके धर्मांतरित किया गया है।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की

फिल्म की रिलीज के बाद केरल के कुछ राजनेताओं ने साझा किया कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, जबकि एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

सबूत के बिना कुछ भी नहीं होगा

सबूत के बिना कुछ भी नहीं होगा

वहीं इस आलोचना के इतने दिनों बाद मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में विपुल ने फिल्म को मिले फीडबैक को स्वीकार किया है। उन्‍होंने कहा "हम नियत समय में हम इन आरोपों के बारे में बात करेंगे। हम जो कुछ भी कहते हैं वह सबूत के बिना नहीं होगा। जब हम अपने तथ्य और आंकड़े पेश करेंगे, तो लोगों को जवाब मिल जाएगा। वे उन्हें स्वीकार करना चाहते हैं या नहीं यह उनकी पसंद है।

एक बड़ी त्रासदी पर फिल्म बना रहे हैं

एक बड़ी त्रासदी पर फिल्म बना रहे हैं

निर्देशक सुदीप्तो सेन ने फिल्म शुरू करने से पहले चार साल तक बड़े पैमाने पर शोध किया है। उन्होंने कहा हम एक बड़ी त्रासदी पर फिल्म बना रहे हैं। अगर मुझे लगता है कि मैं एक फिल्म निर्माता के रूप में इस कहानी को बताना चाहता हूं, तो मैं सत्ता समर्थक हूं या नहीं, इस पर चर्चा केवल एक व्यक्ति के दृष्टिकोण को दर्शाएगी। एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैं केवल उस कहानी के बारे में सोचता हूं जो मेरे दिल को छूती है, और मुझे इसे सुनाने के लिए काफी प्रेरित करती है।"

निर्देशक सुदीप्तो सेन का करियर

निर्देशक सुदीप्तो सेन का करियर

शेफाली शाह से शादी करने वाले विपुल ने इस साल की शुरुआत में डिज्नी + हॉटस्टार मेडिकल थ्रिलर ह्यूमन के निर्माता और निर्देशन किया था। निर्देशक के रूप में उनकी आखिरी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड (2018) थी जिसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने अभिनय किया था। सुदीप्तो को आसमा, गुरुजी: अहेड ऑफ टाइम, लखनऊ टाइम्स और द लास्ट मोंक जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने अखनूर, इन द नेम ऑफ लव, इंडियन ऑटम और बैटल ऑफ सरायघाट सहित लघु फिल्मों और वृत्तचित्रों पर भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+