विनोद मेहरा की मां ने बहू रेखा को मारा था धक्का, मारने के लिए उठा ली थी चप्पल और फिर किया था ये काम

Vinod Mehra and Rekha Marriage: दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए फेमस थे बल्कि वह काफी हैंडसम भी थी जिस कारण उन पर लड़कियां मरती थीं। विनोद खन्ना ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितना नाम कमाया उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते थे। आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा ने चार शादियां की थीं। उनकी तीसरी शादी बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के साथ हुई थी। एक समय ऐसा था जब ये दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे।

एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री के गलियारों में रेखा और विनोद मेहरा के अफेयर के चर्चे थे। आपको बता दें कि विनोद मेहरा ने पहली शादी अपनी मां की मर्जी से मीना ब्रोका से की थी। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद विनोद मेहरा की लाइफ में एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी ने दस्तक दी थी।

rekha

बिंदिया गोस्वामी ने छोड़ दिया था विनोद मेहरा का साथ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब विनोद मेहरा का करियर अच्छा नहीं चल रहा था तब बिंदिया गोस्वामी उन्हें छोड़कर चली गई थीं। कहा जाता है कि बिंदिया गोस्वामी से अलग होने के बाद विनोद मेहरा काफी टूट गए थे। इस घटना से उन्हें गहरा धक्का लगा था। उन्होंने बिंदिया को घर वापस लाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन वह राजी नहीं हुई थीं। बाद में एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी ने फिल्ममेकर जे पी दत्ता से शादी कर ली थी।

विनोद मेहरा ने तीसरी शादी रेखा से की थी
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद मेहरा ने तीसरी शादी एक्ट्रेस रेखा से की थी। कहते हैं कि विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा को रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थीं। ऐसे में विनोद मेहरा और रेखा ने घर वालों की मर्जी के बिना शादी की थी। शादी के बाद जब रेखा अपने पति विनोद मेहरा के साथ अपने ससुराल पहुंची थीं तो उनकी सास काफी गुस्से में नजर आई थीं। जैसे ही सास के पैर छूने के लिए रेखा झुकीं तो कमला मेहरा ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया था।

कमला मेहरा ने रेखा को मारने के लिए उठा ली थी चप्पल
कहा जाता है कि विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को घर में घुसने नहीं दिया था। इस दौरान उन्होंने रेखा को खूब खरी खोटी भी सुनाई थी और अपशब्द भी कहे थे। विनोद मेहरा की मां ने उन्हें पीटने के लिए दरवाजे पर चप्पल तक उठा ली थी। इस घटना के बाद विनोद मेहरा ने रेखा को उनके घर से चले जाने के लिए कहा था। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद से ही रेखा और विनोद मेहरा के रिलेशन में मनमुटा शुरू हो गया था। ऐसे में कुछ समय बाद ही रेखा और विनोद मेहरा एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

रेखा और विनोद मेहरा हो गए थे अलग
वहीं रेखा से अलग होने के बाद विनोद मेहरा ने चौथी शादी किरण मेहरा से की थी। आपको बता दें कि महज 45 साल की उम्र में ही विनोद मेहरा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किरण से शादी के बाद भी विनोद मेहरा रेखा के साथ रिलेशन में थे। खुद विनोद मेहरा की चौथी पत्नी किरण ने बताया था कि उनके पति की जिंदगी में जो शख्स आखिरी वक्त तक रहा वह रेखा थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+