Dangal 2: क्या विनेश फोगाट पर आमिर खान बनाएंगे 'दंगल 2'? फैंस ने एक्टर से की ये गुजारिश
Aamir Khan Dangal 2: विनेश फोगाट ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अगर वह ऐसा ही खेलेंगी तो इस बार भारत को गोल्ड जरूर मिलेगा। अब सोशल मीडिया पर आमिर खान से दंगल 2 बनाने की डिमांड की जा रही है।
विनेश फोगाट की जीत से फैंस झूम उठे। फिनाले से पहले फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। ऐसे में फैंस ने आमिर खान से 'दंगल 2' की डिमांड कर डाली। आमिर ने साल 2016 में 'दंगल' नाम से फिल्म बनाई थी जिसकी कहानी पहलवान महावीर सिंह फोगाट पर आधारित थी।

फिल्म दंगल में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने गीता और बबीता फोगाट का रोल निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और आमिर खान के करियर में इस फिल्म ने जबरदस्त बिजनेस किया था। ऐसे में अब विनेश फोगाट ने सभी देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। जिसके बाद फैंस का कहना है कि अब दंगल 2 बनाने का समय आ गया है।
सोशल मीडिया पर लगातार हैशटैग दंगल 2 ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अब विनेश फोगाट के साथ 'दंगल 2'।' अन्य यूजर ने लिखा, 'आमिर खान अब आप दंगल 2 बनाने की तैयारी शुरू कर दीजिए।' एक ने लिखा, 'आमिर खान दंगल 2 की स्क्रीप्ट तैयार कर लें अगर विनेश भारत के लिए गोल्ड लाती हैं।' अब देखना होगा कि आमिर खान फैंस की ये डिमांड पूरी कर पाते हैं या नहीं।
दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये की कमाई के साथ "दंगल" बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। फिल्म में आमिर खान ने एक शौकिया पहलवान महावीर सिंह फोगट की भूमिका निभाई है, जो अपनी बेटियों गीता फोगट और बबीता कुमारी को भारत की पहली विश्व स्तरीय महिला पहलवान बनने के लिए प्रशिक्षित करता है। ज़ायरा वसीम और सुहानी भटनागर उनकी छोटी बहनों की भूमिका में हैं, और साक्षी तंवर उनकी माँ की भूमिका में हैं।












Click it and Unblock the Notifications