भाई ने फेमस एक्ट्रेस रही बहन के दामन पर लगाया ऐसा दाग, जिंदगी कर दी बर्बाद, मुंह छिपाकर रहना पड़ा और फिर
Vineetha: 90 के दशक में तमिल और तेलुगू सिनेमा पर अपनी खूबसूरती और अभिनय से छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस विनिता का करियर जितनी तेजी से चमका, उतनी ही अचानक विवादों के साए में घिर गया। बड़े सितारों के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस विनीता एक सनसनीखेज रिपोर्ट के बाद ऐसी बदनामी का शिकार हुईं कि उनका फिल्मी सफर लगभग थम सा गया।
साउथ एक्ट्रेस विनिता की दर्दनाक कहानी
आखिर क्या था वह मामला जिसने एक उभरती स्टार की जिंदगी और करियर की दिशा बदल दी थी? यही कहानी है साउथ एक्ट्रेस विनिता की, जो शोहरत से विवाद तक के दर्दनाक सफर को बयां करती है।

विनिता का चमचमाता करियर
-विनिता ने 'पेरिया कुट्टम', 'वियतनाम कॉलोनी', 'कट्टाबोम्मन', 'चिन्ना जमीन' और 'मिस्टर मद्रास' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं और सरथकुमार, प्रभु, विजयकांत, कार्तिक, रामकी व जयराम जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था।
-बताया जाता है कि तेलुगू सिनेमा में एंट्री के लिए विनिता ने अपना नाम लक्ष्मी से बदलकर विनिता रखा था। शुरुआती दौर में उनकी फिल्म ऊझियान चर्चा में रही थी और वह तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल करने लगी थीं। साल 1991-92 के आसपास उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था, जिसके बाद उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खुल गए थे।
देह व्यापार में शामिल हो गई थीं विनिता
-जानकारी के अनुसार करियर की ऊंचाइयों के बीच एक मैगजीन रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी थी, जिसमें उनके कथित रूप से देह व्यापार में शामिल होने का दावा किया गया था। एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें पुलिस उन्हें ले जाती दिखी थी। इस खबर ने उनकी इमेज को गहरा नुकसान पहुंचाया था और उन्हें काम मिलना लगभग बंद हो गया था।
-एक्ट्रेस विनीता का नाम इतना बदनाम हो गया था कि उनको अपना नाम ही बदलना पड़ गया। कुछ समय बाद विनीता को जमानत भी मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद विनीता ने इस मामले से पर्दा उठाया था।
एक्ट्रेस के भाई ने रची थी साजिश
-जमानत मिलने के बाद विनिता ने मीडिया के सामने सफाई देते हुए कहा था कि उनका भाई उनको बिना बताए ऐसी जगह पर ले गया था। विनीता को बताया गया था कि उनको फिल्म के लिए एक जगह पर जाना होगा। विनीता ने माना था कि इस केस की वजह से उनको बहुत कुछ झेलना पड़ा था। विनीता कई सालों तक अपना चेहरा छिपाकर घर से निकलती थीं।
-विनीता का कहना था कि वह एक बड़े साजिश का शिकार हुई थीं। इस विवाद के कारण उन्हें लंबे समय तक सामाजिक और पेशेवर मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications