Vineet Singh Net Worth: छावा के कवि कलश 'विनीत' की एक्टिंग देख आपकी रूह कांपी, नेटवर्थ जान हो जाएगी बेचैनी
Vineet Kumar Singh Net Worth: विनीत कुमार सिंह इन्हें आपने कई फिल्मों में देखा होगा। लेकिन पहचान नहीं पा रहे हैं। चलिए एक रेफरेंस देते हैं उत्तर प्रदेश के माइक टाइसन। नहीं पहचाने कोई बात नहीं। छावा फिल्म याद है। उसमें इन्होंने कवि कलश का किरदार निभाया है। जिनकी बोली हुई कविता आपके रोंगटे खड़े कर देती है। उन्हीं का असली नाम विनीत कुमार सिंह है।
विनीत 46 साल के हैं और डॉक्टर हैं। जी हां, सचमुच वाले डॉक्टर। उन्होंने आयुर्वेदे में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री हासिल की है। लेकिन उनका मन अभिनय में लग रहा था। इसलिए सबकुछ छोड़कर एक्टिंग करने मुंबई चले आए। विनीत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म पिताह से किया। इसके बाद वो कई फिल्मों में काम करते रहे। बतौर लीड उनकी पहली फिल्म मुक्काबाज थी। हाल ही में वो रीमा कागती की सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव में नजर आए हैं।

विनीत इन दिनों अपने काम से हर जगह छाए हुए हैं। इसके कुछ दिनों पहले उनके एक इंटरव्यू की क्लिप वायरल हुई थी। जिसमें वो कहते हैं कि मुंझे मुंबई में 22 साल हो गए हैं। लेकिन इस शहर में मेरा अपना घर नहीं है। जब आलिया छोटी थी, तब भी मैं स्ट्रगल कर रहा था। अब वो स्टार हैं और मैं अब भी स्ट्रगल कर रहा हूं। ये लाइन उनकी खूब वायरल हुई। वो चर्चा में भी रहे हैं। अब हम आपको उनकी नेटवर्थ बताने जा रहे हैं। आखिर इनते सालों से काम करने वाले विनीत की कुल कमाई कितनी है। कई रिपोर्ट्स और blog.bharatlyrics.com की माने तो विनीत की कुल नेटवर्थ $156.1K यानी 12.95 लाख रुपए है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया सिर्फ फिल्में हैं। इसके अलावा वो उनके पास कोई और कमाई का स्त्रोत नहीं है। वहीं, विनीत ने साल 2021 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिरा से शादी की है। इसके अलावा विनीत की अगली फिल्म जाट है। इसमें सनी देओल लीड एक्टर हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications