'बोलेंगे पाकिस्तान चले जाओ...' 12th फेल की सक्सेस के बाद ऐसा क्यों बोले विक्रांत मेसी? जानिये वजह
Vikrant Massey Interview: विक्रांत मेसी की गिनती उन एक्टर्स में होती है, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर कामयाबी को छुआ है। विक्रांत मेसी की एक्टिंग 12वीं फेल में इतनी शानदार रही कि सक्सेस एक्टर के कदम चूम रही है। विक्रांत के सामने फिल्मों का अंबार लगा हुआ है। एक्टर की ही चर्चा हर तरफ हो रही है। इस बीच विक्रांत का एक इंटरव्यू खूब चर्चा में है।
विक्रांत मेसी ने हाल ही में 'अनफिल्टर्ड बाय समदीश' पर एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार को लेकर काफी कुछ बताया। शुरुआत में जब विक्रांत से धर्म को लेकर पूछा गया तो एक्टर ने कुछ बताने से पहले एक स्माइल दी और कहा कि कहीं ये ना बोल दें कि पाकिस्तान चले जाओ।

अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर विक्रांत ने ऐसा क्यों कहा। दरअसल, विक्रांत मेसी के परिवार में लगभग हर धर्म के लोग रहते हैं। ऐसे में एक्टर धर्म पर कुछ खास भरोसा नहीं करते। वे कहते हैं कि इंसान जो करता है वही धर्म है और ये सब इंसानों ने ही बनाया हुआ है।
ऐसे में कुछ बोलने से पहले विक्रांत ने ये कहा कि कहीं मुझे पाकिस्तान जाने के लिए ना कह दें। इसके बाद एक्टर ने अपने परिवार के बारे में काफी कुछ कहा।
विक्रांत ने बताया कि उनके पिता ईसाई हैं और मां सिख। विक्रांत ने बताया कि उनके भाई मुस्लिम हैं और भाई ने बहुत छोटी ही उम्र में इस्लाम कूबूल कर लिया था। विक्रांत ने ये भी बताया कि उनके पिता ने भाई को कंन्वर्जन के लिए कभी रोका ही नहीं। पिता ने साफ शब्दों में कहा कि वो मेरा बेटा है, उसका जो मन होगा वो करेगा।
बताेत चलें कि विक्रांत मेसी अपनी फिल्म 12वीं फेल के बाद जबरदस्त चर्चा में हैं। एक्टर की जबरदस्त एक्टिंग ने फैंस को एक बार फिर क्रेजी कर दिया। विक्रांत के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, जो पाइपलाइन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications