Vikrant Massey का रिटायरमेंट है पब्लिसिटी स्टंट? सोशल मीडिया पर फैंस हुए कंफ्यूज, मची हलचल
Vikrant Massey Retirement: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने अभिनय से ब्रेक लेने के अपने फैसले से सभी को चौंका दिया। अभिनेता ने सोमवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर 'रिटायरमेंट' का ऐलान किया। विक्रांत ने बताया कि उनकी आखिरी दो फिल्में 2025 में रिलीज होंगी। हालांकि, फैंस इस घोषणा पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
कई लोगों का मानना था कि यह रिटायरमेंट का ऐलान नहीं, बल्कि एक ब्रेक है, जैसा कि पहले रिपोर्ट किया गया था। विक्रांत ने अपने नोट में 'अभी के लिए' शब्दों का इस्तेमाल किया था। एक Reddit यूजर ने लिखा, "यह एक ब्रेक है। वह कहते हैं कि वह बाद में वापस आएंगे। वह युवा और प्रतिभाशाली हैं, शक नहीं कि वह वापस आएंगे, लोग उनके काम को बहुत पसंद करते हैं।"

इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, "हम अक्सर भूल जाते हैं कि वह काफी समय से अभिनय कर रहे हैं। मुझे याद है कि जब मैं छोटा था, तब वह बच्चों के शो में थे, और अब मैं 30 साल का हूं। यह अच्छा है कि वह अपने परिवार को प्राथमिकता दे रहे हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अपने माता-पिता को भी महत्व दे रहे हैं।"
बता दें कि, विक्रांत मैसी ने उस वक्त रिटायरमेंट का ऐलान किया जब वह अपने करियर के पीक पर थे। ऐसे में कुछ फैंस यकीन नहीं कर पा रहे कि उन्होंने यूं अचानक क्यों एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया एक फैन ने लिखा, "यह तो किसी ब्रांड या फिल्म के लिए पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है। यह समझ में नहीं आता।" एक और ने कहा, "इसमें कुछ और है। वह बस रिटायर नहीं हो सकते। सबरमती रिपोर्ट करने के बाद रिटायरमेंट?"
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी कयास लगाए कि विक्रांत राजनीति में आ सकते हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पसंद किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्टर की तारीफ की। वहीं यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया। जिसके बाद फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि एक्टर जल्द ही राजनीति में कदम रखने वाले हैं। हालांकि विक्रांत ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: Vikrant Massey ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं करोड़ों, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश












Click it and Unblock the Notifications