विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा टीजर
साल 2002, फरवरी महीने की 27 तारीख की सुबह गुजरात में एक भयानक घटना घटी, जिसने समूचे देश को झकझोर दिया। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिसमें 59 तीर्थ यात्रियों और कारसेवकों की जिंदा जलने से जान चली गई। यह सभी अयोध्या से लौट रहे थे। यह एक ऐसा पल था जो भारतीय इतिहास और राजनीति में महत्वपूर्ण था, जिसके गंभीर और खतरनाक परिणाम देखने मिले।
इस घटना के बारे में ज्यादा बातें नहीं हुईं, जो हुईं उसमें कई अलग-अलग पक्ष सामने आए। अब इसी घटना पर अब नई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट आ रही है। मेकर्स का दावा है कि इस फिल्म में वो घटना के कुछ अलग पहलू दिखाएंगे। अब इस फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया है। हालांकि इस फिल्म की रिलीज़ पर अड़चने भी आ रही हैं। जिस वजह से रिलीज़ डेट भी बदलना पड़ी।

इस दिन आएगा टीजर
द साबरमती रिपोर्ट का नया मोशन पोस्टर सामने आया है, जिसमें तीव्रता और ताकत को खूबसूरती से कैद किया गया है। यह मोशन पोस्टर काफी दिलचस्प और शक्तिशाली लग रहा है, जिसमें एक जलती हुई अखबार की कतरन और बैकग्राउंड में गुस्से से भरी आंखें दिख रही हैं! यह दर्शकों को उत्सुकता से भर देता है कि आगे क्या होने वाला है। बता दें कि फिल्म का टीज़र 25 अक्टूबर 2024 को रिलीज़ होगा।
नवबंर पर रिलीज होगी फिल्म
'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। इसे धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है।












Click it and Unblock the Notifications