'हिंदू तो अब आजाद हुआ है' विक्रांत मैसी ने फिर दिया विवादित बयान, फैंस बोले-'दूसरी कंगना रनौत'
Vikrant Massey: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द साबरमति रिपोर्ट' को लेकर सुर्खियों में है। एक्टर लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं। इस बीच एक्टर ने भारत की आजादी को लेकर विवादित बयान दे दिया। जिसकी वजह से विक्रांत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
सुशांत सिन्हा के पॉडकास्ट में पहुंचे विक्रांत मैसी ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान एक्टर ने भारत के इतिहास पर बात की और कहा, 'हमें यह समझने की जरूरत है कि हम एक युवा राष्ट्र हैं। आज़ादी के बाद से 76-77 साल हो गए हैं। सैकड़ों वर्षों के उत्पीड़न के बाद - मुगलों, डचों, फ्रांसीसियों और अंग्रेजों से हमें एक सो-कॉल्ड आजादी मिली।'

विक्रांत मैसी ने आगे कहा, 'लेकिन क्या ये सचमुच आजादी थी? वे जो सबकुछ छोड़ गए थे, हम उसमें ही रह गए। मुझे लगता है कि आख़िरकार हिंदुओं को अपने ही देश में अपनी पहचान मांगने का मौका मिल गया है। हम सबसे बड़े युद्ध पर लड़ रहे हैं। हमारे जीवन के सारे निर्णय भावनाओं और हम कैसा महसूस करते हैं, इससे प्रेरित होते हैं।'
विक्रांत मैसी के इस बयान से फैंस काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर को काफी ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने एक्टर की तुलना कंगना रनौत से कर डाली। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये सब फिल्म का प्रमोशन करने के लिए किया जा रहा है क्या?' एक ने लिखा, 'इनके जैसे गद्दार सिर्फ भारत में ही हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'इस तरह से आप क्या साबित करना चाहते हैं फिल्म को प्रमोट करना है तो कुछ भी बोलेंगे।'
विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर चर्चा में है जो कि 15 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी गोधरा कांड पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगे। अब देखना होगा कि फिल्म की कहानी को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Vikrant Massey पत्नी के पैर छूने पर हुए थे ट्रोल, अब एक्टर ने की ट्रोलर्स बोलती बंद, कहा-'वह लक्ष्मी है'












Click it and Unblock the Notifications