Vikram Vedha Teaser: पहली बार दिखेगी सैफ-ऋतिक की ऐसी जंग, एक्शन ड्रामा से है भरपूर

ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म विक्रम वेधा का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

मुंबई, 25 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लंबे समय से विक्रम वेधा की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद फैंस इसके फर्स्ट लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन आखिरकार फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। 2017 में आई तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' में आर माधवन और विजय सेतुपति ने इस फिल्म में इतनी अच्छी एक्टिंग की थी कि फैंस का दिल जीत लिया। वहीं अब इसके हिंदी रीमेक में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन का एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

vikram vedha teaser

दमदार है विक्रम वेधा का टीजर
फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। 1.46 सेकंड का टीजर रोंगटे खड़े करने वाला है। एक्शन और दमदार डायलॉग से भरपूर इस टीजर ने सबको हिला डाला है। एक तरफ खलनायक के किरदार में नजर आए ऋतिक रोशन और पुलिस वाले के रोल में सैफ अली खान की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। दोनों को एकसाथ देखने के लिए जाहिर है फैंस काफी उत्साहित होंगे।

सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड
वहीं सोशल मीडिया पर भी ये टीजर काफी ट्रेंड कर रहा है। फैंस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मूल फिल्म से बेहतर लगा, थिएटर में आग लगेगी भाई'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विक्रम वेदा का टीजर बहुत ही शानदार है इसको देखकर बहुत ही मजा आया मैं इस फिल्म का इंतजार बेकरारी से कर रही हूं'।

पहली बार ऑनस्क्रीन साथ दिखेंगे सैफ-ऋतिक
बता दें कि, ऋतिक रोशन एक्शन फिल्म वॉर के बाद अब बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन और सैफ अली खान पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। तो ऐसे में फैंस इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब देखना होगा कि ऋतिक की लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+