'Vikram Vedha': ऋतिक के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, 'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक OUT
नई दिल्ली, 10 जनवरी। आखिरकार इंतजार हुआ खत्म और डैशिंग स्टार ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों को 'विक्रम वेधा' के फर्स्ट लुक का शानदार तोहफा मिल गया है। इस फिल्म का ऋतिक के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 30 सितंबर 2022 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक OUT
फिल्म साल 2017 की तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक है। फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋतिक का लुक काफी प्रभावशाली दिख रहा है, जिसके बाद फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई हैं। फर्स्ट लुक में ऋतिक डस्टी लुक में नजर आ रहे हैं।दाढ़ी-मूंछ, आंखों पर ब्लैक सनग्लासेज, कुर्ता, चेस्ट पर ब्लड के निशान उनके करेक्टर के बारे में बता रहे हैं। कुल मिलाकर इस मूवी के लिए अब ऋतिक के फैंस काफी क्रेजी हो गए हैं।

डायरेक्टर पुष्कर-गायत्री
खास बात ये है कि इस फिल्म का निर्देशन भी फिल्म के ओरिजनल फिल्म के डायरेक्टर पुष्कर-गायत्री ने ही किया है। जबकि फ्राइडे फिल्मवर्क रिलायंस एंटरटेनमेंट और वाई नॉट स्टूडियोज इस फिल्म के निर्माता हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी हैं।
साल 2002 के बाद 2022 में दिखेंगे साथ
ऋतिक और सैफ इससे पहले 'ना तुम जानो ना हम' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं, हालांकि वो फिल्म साल 2002 में आई थी और पर्दे पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी।

ऋतिक और सैफ दिखेंगे साथ-साथ
इतने लंबे वक्त के बाद ऋतिक और सैफ दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं ऐसे में दो चॉकलेटी स्टार्स एक्शन फिल्म में साथ आने पर क्या कमाल करते हैं? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आपको बता दें कि ओरिजनल फिल्म में लीड रोल विजय सेतुपति और आर माधवन ने प्ले किया था। फिल्म एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक ड्र्ग्स तस्कर की कहानी है, तमिल में तो इस स्टोरी ने कमाल किया था, अब देखना दिलचस्प होगा कि हिंदी भाषी दर्शक को ये फिल्म समझ आती है या नहीं? फिलहाल फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है।
Recommended Video
'कहो ना प्यार है'
मालूम हो कि अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2000 की सुपरडूपर हिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' से करने वाले ऋतिक रोशन बॉलीवुड के पहले सुपरहीरो हैं।। बीते दो दशकों में ऋतिक 'कभी खुशी कभी गम', 'कोई मिल गया', 'कृष', 'गुजारिश', 'काबिल', 'बैंग-बैंग', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,' 'सुपर 30' और 'वॉर' जैसी फिल्में कर चुके हैं।
सेक्सी अभिनेताओं में शामिल हैं ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन को दुनिया के सबसे सेक्सी अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। कई मैगजीन ने उन्हें टॉप-10 और टॉप-20 सबसे सेक्सी पुरुषों की लिस्ट में जगह दी हैं। ऋतिक को बॉलीवुड के सबसे बढ़िया डांसरों में भी गिना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications