देश की पहली एक्ट्रेस के पोते थे विक्रम गोखले, Real Estate का बिजनेस छोड़ ऐसे शुरू की थी एक्टिंग

Vikram Gokhale Passed Away: दिवंगत एक्टर विक्रम गोखले, देश की पहली एक्ट्रेस दुर्गाबाई कामत के पोते थे। दुर्गाबाई कामत भारतीय फिल्मों में पहली महिला अभिनेत्री थीं।

Vikram Gokhale Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले ने आज पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में आज आखिरी सांस ली। वह गत 5 नवंबर में तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती थी और उनका इलाज चल रहा था। वह कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ते रहे। आखिरकार वह इस जंग में हार गए और आज उनका निधन हो गया। विक्रम गोखले के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है। आपको बता दें कि गत 23 नवंबर की रात को अचानक ही खबर आई थी कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे थे। लेकिन उसके थोड़ी देर बाद ही विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली और बेटी ने एक्टर के निधन की खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि वह कोमा में चले गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। विक्रम गोखले के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

देश की पहली एक्ट्रेस के पोते थे विक्रम गोखले

देश की पहली एक्ट्रेस के पोते थे विक्रम गोखले

आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर विक्रम गोखले, देश की पहली एक्ट्रेस दुर्गाबाई कामत के पोते थे। दुर्गाबाई कामत भारतीय फिल्मों में पहली महिला अभिनेत्री थीं। 1900 के दशक की शुरुआत में, फिल्म या थिएटर में अभिनय करना महिलाओं के लिए निषेध था, इसलिए भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की पहली फिल्म, राजा हरिश्चन्द्र, में पहली बार महिला किरदारों के लिए पुरुष अभिनेताओं का इस्तेमाल करना पड़ा था। फालके की दुसरी फिल्म मोहिनी भस्मासुर (1913) में दुर्गाबाई कामत ने देवी पार्वती का किरदार निभाया था और भारत की पहली अभिनेत्री बनी थीं। साथ में उनकी बेटी कमलाबाई गोखले ने इसी फिल्म में मोहिनी की भूमिका निभाई थी।

शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे थे एक्टर

शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे थे एक्टर

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर विक्रम गोखले ने 77 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली ने पति के निधन से पहले ही ईटाइम्स को बताया था कि विक्रम कई सारी शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें हार्ट और किडनी संबंधित परेशानियां थीं। उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेल्यिर हो गया था, जिसके चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। कोमा में जाने के बाद वह छूने पर भी रेस्पॉन्ड नहीं कर रहे थे।

कई सुपरहिट फिल्मों में किया है काम

कई सुपरहिट फिल्मों में किया है काम

विक्रम गोखले ने अमिताभ बच्‍चन, सलमान खान समेत कई बड़े और फेमस एक्टरों के साथ काम किया है और अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हम दिल दे चुके सनम, अग्निपथ और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए उन्‍हें जाना जाता है। इसके अलावा वह 'हे ​​राम', 'तुम बिन', 'भूल भुलैया', 'हिचकी' और 'मिशन मंगल' जैसी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। विक्रम गोखले को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी नजर आई थीं।

मराठी फिल्मों में किया शानदार काम

मराठी फिल्मों में किया शानदार काम

साल 1999 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्‍म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्‍वर्या राय के पिता का रोल विक्रम गोखले ने निभाया था। पिता के रोल में उन्‍होंने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों को अपनी तरफ खींच लिया था। इसके अलावा विक्रम गोखले अन्‍य कई हिंदी और मराठी फिल्‍मों में अपनी गंभीर अभिनय के लिए याद किए जाते हैं।

लोग मांग रहे थे ठीक होने की दुआ

लोग मांग रहे थे ठीक होने की दुआ

गत 24 नवंबर तक डाक्टरों का कहना था कि बॉलीवुड के सीनियर एक्टर विक्रम गोखले की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं गत 25 नवंबर को डॉक्टरों ने बताया था कि विक्रम गोखले की हेल्थ में सुधार हो रहा है। देश के विभन्न हिस्सों में मौजूद विक्रम गोखले के फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांग रहे थे। फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त उनके परिवार से लगातार उनका हाल चाल ले रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+