शादी के बंधन में बंधी डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट, आमिर खान और ऋतिक रोशन समेत पहुंचे बड़े सितारे

मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने अपने ब्वॉयफ्रेंड वेदांत से शादी कर ली। जिसमें आमिर खान से लेकर ऋतिक रोशन समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

Krishna Bhatt and Vedant Sarda Marriage: मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट शादी के बंधन में बंध गई हैं। 11 जून को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड वेदांत से शादी कर ली है। दोनों ने परिवार वाले और करीबी दोस्ती की मौजुदगी में सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

कृष्णा भट्ट ने ब्वॉयफ्रेंड वेदांत से की शादी
दुल्हा दुल्हन के जोड़े में कृष्णा भट्ट और वेदांत एकसाथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों के इस स्पेशल दिन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने भी शिरकत की। सनी लियोनी, बॉबी देओल, कुणाल कपूर, पूजा भट्ट, आमिर खान, संदीपा धर और अविका गौर शामिल थीं। ये सभी सितारे अपने परिवार के साथ शादी में पहुंचे।

Krishna Bhatt

शादी में पहुंचे ये बड़े सितारे
सनी लियोन अपने पति और बच्चों के साथ शादी में पहुंची थीं। वहीं पूजा भट्ट को पिता महेश भट्ट और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ स्पॉट किया गया। इसके अलावा ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी में शामिल हुए। शादी की कुछ तस्वीरें और वी़डियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

लंबे समय से शादी था शादी का प्लान
बता दें कि, कृष्णा भट्ट का शादी करने का लंबे समय से प्लान चल रहा था लेकिन काम की वजह से ये शादी टलती जा रही थी। उन्होंने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि, उन्होंने जून में शादी करने का प्लान बनाया था और वह प्लान सक्सेसफुल रहा। बता दें कि, कृष्णा की फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' इसी महीने 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कृष्णा और वेदांत की कैसे हुई मुलाकात?
जानकारी के मुताबिक, कृष्णा और वेदांत की एक साल पहले मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ी और फिर ये रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया। इसके बाद वेदांत ने कृष्णा को शादी के लिए पिछले साल दिसंबर 2022 को प्रपोज किया और उन्होंने फिर धूमधाम से सगाई कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+