Satish Kaushik की हत्या वाले आरोपों पर विकास मालू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इस जश्न के बाद जो हुआ उसे मैंने...'

सतीश कौशिक मामले में अब एक नया मोड़ आया है। एक्टर के दोस्त और व्यापारी विकास मालू की पत्नी ने उन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पत्नी के आरोप के बाद अब विकास मालू ने इस पर सफाई दी है।

Satish Kaushik Demise: बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस बीच केस में अब एक नया मोड़ आया आ गया है। दरअसल, सतीश कौशिक के दोस्त और व्यापारी विकास मालू की पत्नी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने सतीश कौशिक की हत्या करने का दावा किया है। उन्होंने ये आरोप अपने पति विकास मालू पर लगाया था। पत्नी के आरोपों के बाद अब विकास मालू ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

विकास मालू ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

विकास मालू ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल, विकास मालू की पत्नी ने एक ऐसा खुलासा किया था जिसे सुनकर आपके भी रोंगते खड़े हो जाएंगे। पत्नी ने दिल्ली पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया है जिसमें दावा किया गया है कि, उनके पति ने 15 करोड़ रुपये के विवाद के चलते सतीश कौशिक की हत्या कर दी। पत्नी ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि, कुछ साल पहले उनके पति ने सतीश कौशिक से लगभग 15 करोड़ रुपए लिए थे, लेकिन वह उसे चुका नहीं पाए। इसी विवाद के चक्कर में उन्होंने सतीश कौशिक की हत्या कर डाली।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

अब सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह सतीश कौशिक के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो दिल्ली में हुई होली पार्टी का है। इसी पार्टी के बाद अचानक सतीश कौशिक की तबीयत बिगड़ी थी।

सतीश कौशिक संग हैं मेरे पारिवारिक संबंध

सतीश कौशिक संग हैं मेरे पारिवारिक संबंध

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए विकास मालू ने पत्नी के लगाए आरोपों पर सफाई देते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'सतीश जी के साथ पिछले 30 साल से मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं और इस दुनिया को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ मिनट भी नहीं लगे'।

'इस जश्न के बाद जो जो हादसा हुआ, उसे मैं...'

'इस जश्न के बाद जो जो हादसा हुआ, उसे मैं...'

विकास मालू अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं कि, 'इस जश्न के बाद जो जो हादसा हुआ, उसे मैं अब बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि कोई भी हादसा कभी बताकर नहीं आता और न ही इस पर किसी का जोर चल पाता है। मैं मीडिया से गुजारिश करना चाहूंगा कि वो सभी की भावनाओं की कद्र करें। सतीश जी को मैं हमेशा हर जश्न में आपको याद करूंगा'।

नहीं रहे सतीश कौशिक

नहीं रहे सतीश कौशिक

बता दें कि, सतीश कौशिक होली मनाने के लिए पहले मुंबई में जावेद अख्तर के घर गए थे। जहां उन्होंने अच्छे से होली का जश्न मनाया। उसके अगले दिन वह होली मनाने दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट की। लेकिन, इसके बाद अचानक उनको दिल का दौरा पड़ा और फिर 9 मार्च की रात वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Recommended Video

    Satish Kaushik ने मौत से पहले अपने मैनेजर से की थी ये खास गुजारिश | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+