शाहरुख खान को लेकर इस फेमस एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, अमिताभ बच्चन से लगाई मदद की गुहार

Vijayta Pandit On Shah Rukh Khan: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस विजयता पंडित इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने किंग खान और अमिताभ बच्चन जैसे महानायक से अपने बेटे के लिए मदद भी मांगी है।

विजयता पंडित का इंटरव्यू हुआ वायरल
दिवंगत सिंगर आदेश श्रीवास्तव की पत्नी एक्ट्रेस विजयता पंडित का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा है कि शाहरुख खान जब सुपरस्टार नहीं थे तो उन्हें यहां तक लाने में उनके भाइयों की भी बड़ी भूमिका रही है।

Vijayta Pandit

शाहरुख खान को लेकर चौंका देने वाला बयान
आपको बता दें कि दिवंगत आदेश श्रीवास्तव की पत्नी और एक्ट्रेस विजयता पंडित ने हाल ही में 'लहरें रेट्रो' को दिए अपने इंटरव्यू में शाहरुख खान को लेकर चौंका देने वाली बातें कही हैं। वहीं विजयता ने शाहरुख खान से मदद की अपील भी की है।

विजयता पंडित ने शाहरुख खान से की ऐसी गुजारिश
विजयता पंडित ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि शाहरुख खान ने उनके दिवंगत पति आदेश श्रीवास्तव से वादा किया था कि वो उनके बेटे अवितेश का ख्याल रखेंगे, लेकिन अब एक्टर के नंबर पर फोन करने के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

कैंसर से हुई थी आदेश श्रीवास्तव की मौत
आपको बता दें कि सिंगर आदेश श्रीवास्तव की साल 2015 में कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद से उनके बेटे अवितेश इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश में जुटे हैं। अब उनकी मां और एक्ट्रेस विजयता पंडित ने सुपरस्टार शाहरुख खान से बेटे की मदद के लिए गुहार लगाई है।

'आदेश ने शाहरुख को अवितेश का सपोर्ट करने के लिए कहा था'
इस इंटरव्यू में विजयता पंडित ने बताया कि उनके दिवंगत पति ने अपनी मौत के समय शाहरुख खान से ये वादा लिया था कि वह उनके बेटे का ख्याल रखेंगे। उन्होंने इशारा करते हुए बताया कि आदेश उस वक्त बोल नहीं पा रहे थे तो उन्होंने अपने आखिरी पलों में अपने बेटे की ओर इशारा करते हुए शाहरुख से अवितेश को सपोर्ट करने के लिए कहा था।

'यही समय है शाहरुख खान, हमें आपकी जरूरत है'
विजयता ने इस इंटरव्यू में कहा- मैं शाहरुख खान को याद दिलाना चाहती हूं कि वह आदेश श्रीवास्तव के अच्छे दोस्त थे। यही समय है शाहरुख, हमें आपकी जरूरत है, आओ और मेरे बेटे की मदद करो। उसे थोड़ा सा पुश करने की जरूरत है। वह अवितेश के साथ रेड चिलीज बैनर में एक फिल्म बना सकते हैं, वह बहुत अच्छा एक्टर है।

'शाहरुख खान के करियर में मेरे भाइयों ने खूब मदद की है'
जानकारी के अनुसार विजयता पंडित के बेटे अवितेश पहले से ही अपनी पहली फिल्म 'सिर्फ एक फ्राइडे' पर काम कर रहे हैं। वहीं विजयता ने इस इंटरव्यू में अपने परिवार की तरफ से शाहरुख खान के लिए की गई मदद को लेकर भी कई तरह की बातें बताईं। उन्होंने कहा कि उनके भाई संगीतकार जतिन-ललित ने शाहरुख खान के शुरुआती करियर में उन्हें स्टार बनाने में बड़ा योगदान दिया है।

'शाहरुख खान को मेरे बेटे के लिए कुछ करना चाहिए'
विजयता पंडित ने कहा- शाहरुख खान आज एक बड़े स्टार हैं, लेकिन मेरे भाइयों ने उनके करियर में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'राजू बन गया जेंटलमैन' जैसी उनकी फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गाने दिए हैं। जब वह आए थे तो नए थे, मेरे भाइयों ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई है। शाहरुख खान उन चीजों पर सोचना चाहिए और मेरे बेटे के लिए कुछ करना चाहिए।

अमिताभ बच्चन को लेकर विजयता पंडित का बयान
विजयता पंडित ने शाहरुख खान के साथ साथ अमिताभ बच्चन के साथ भी अपने पति आदेश की बॉन्डिंग को लेकर कई बातें बताईं। उन्होंने कहा- वे दिन-रात एक साथ काम करते थे। जब अवितेश का कोई कार्यक्रम होता है तो अमितजी जरूर आते थे। वह अपने पहले गाने के लॉन्च में शामिल हुए थे, लेकिन अब उन्होंने हमारे स्टूडियो में आना बंद कर दिया है।

'अमिताभ बच्चन भी मेरे बेटे को सपोर्ट करें'
विजयता ने आगे कहा- अब अमिताभ बच्चन हमारे संपर्क में नहीं हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि वह भी मेरे बेटे को सपोर्ट करें क्योंकि आदेश ने उन्हें कमबैक दिया था। आदेश ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। मैंने उनसे कभी आर्थिक मदद नहीं मांगी, लेकिन कम से कम वह मेरे बेटे की मदद तो कर ही सकते हैं। अमिताभ बच्चन को मेरे बेटे के लिए कुछ करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+