'ऐसे सवाल नहीं पूछ सकते', पैपराजी की किस बात पर भड़क गए विजय वर्मा? एक्टर ने दी वॉर्निंग!
विजय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया और ऐसा सवाल पूछ लिया जिसकी वजह से वह आगबबूला हो गए।
Vijay Varma Angry On Papparazzi: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को मालदीव जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग स्पॉट किया गया। जिसके बाद से ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों वेकेशन मनाने एकसाथ गए हैं। इस बीच अब विजय वर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पैपराजी पर भड़क गए।
पैपराजी पर भड़के विजय वर्मा
दरअसल, तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद विजय वर्मा को मुंबई एयरपोर्ट अकेला स्पॉट किया गया। ऐसे में पैपराजी ने विजय वर्मा से उनके वेकेशन को लेकर कुछ ऐसा पूछ डाला कि एक्टर से रहा नहीं गया और वह पैपराजी पर भड़क गए।

वायरल हो रहा वीडियो
विजय वर्मा की इस वायरल वीडियो में पैपराजी ने उनसे पूछा कि, 'मालदीव से समंदर के मजे लेकर आए हो?' अब उनके इस सवाल पर एक्टर को गुस्सा आ गया और उन्होंने जवाब देते हुए पैपराजी से कहा कि, 'आप ऐसे सवाल नहीं कर सकते'। अब सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने भी एक्टर का सपोर्ट किया और कमेंट कर कहा कि पैपराजी को इस तरह के सवाल नहीं पूछने चाहिए।
तमन्ना को डेट कर रहे विजय
जानकारी के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रिलेशनशिप वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 के दौरान शुरू हुआ था। दोनों ने हाल ही में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह कभी भी इंडस्ट्री में किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आना चाहते थे। लेकिन तमन्ना भाटिया से मिलने के बाद उनको अच्छा लगा और दोनों एक दूसरे के करीब आए। बता दें कि, लस्ट स्टोरीज 2 में तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा के साथ अपनी 18 साल पुरानी किसिंग पॉलिसी तोड़ी। सीरीज में दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications