यौन शोषण का आरोप लगने वाले एक्टर विजय सेतुपति हैं कितने अमीर? जानें कुल संपत्ति और कमाई
Vijay Sethupathi Net Worth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय सेतुपति हाल ही में एक विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर कास्टिंग काउच और यौन शोषण के आरोपों ने एक्टर की जिंदगी में हड़कंप मचा दिया है।
विजय सेतुपति पर लगा यौन शोषण का आरोप
हालांकि विजय सेतुपति ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा और घटिया बताया है। आपको बता दें कि राम्या मोहन नाम की एक महिला ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया था कि वह एक ऐसी लड़की को जानती हैं, जिसे फिल्म इंडस्ट्री में जबरन खींचा गया और फिर उसका यौन व मानसिक शोषण किया गया।

विजय सेतुपति ने दी ऐसी सफाई
-राम्या मोहन ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि विजय सेतुपति ने उस लड़की को फिल्म में रोल दिलाने के बदले पैसे ऑफर किए थे। वहीं अब इस मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए विजय सेतुपति ने डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में कहा है- जो भी मुझे थोड़ा-बहुत जानता है, वो इन आरोपों पर सिर्फ हंसेगा।
-विजय सेतुपति ने कहा- मेरे करीबी और परिवार वाले जरूर थोड़े परेशान हैं, लेकिन मैं उन्हें यही कहता हूं कि ऐसे झूठे आरोपों को नजरअंदाज करें। मैंने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज करवा दी है। मेरा मानना है कि ये सब सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किया गया है।
-विजय सेतुपति ने आगे कहा- ये कोई पहली बार नहीं है। बीते 7 वर्षों से मेरे खिलाफ ऐसे ही फर्जी अभियान चलाए जाते रहे हैं। हर बार कोई न कोई झूठी कहानी बनाई जाती है। लेकिन इससे मेरे काम या मेरे आत्मबल पर कोई असर नहीं पड़ा,और न ही आगे पड़ेगा।
विजय सेतुपति का दमदार फिल्मी करियर
विजय सेतुपति तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम किया था। उन्हें फिल्म 'सुपर डीलक्स' में उनके दमदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
विजय सेतुपति की कुल संपत्ति और कमाई
-आपको बता दें कि अब तक 60 से भी ज्यादा साउथ की फिल्मों में नजर आ चुके विजय सेतुपति की कुल संपत्ति करीब 170 करोड़ रुपये के आसपास है। वह फिल्मों और वेब सीरीज से जमकर कमाई करते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय सेतुपति एक फिल्म के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। वहीं वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 80 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा विजय सेतुपति एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। उन्होंने कई प्रॉपर्टीज में भी इंवेस्ट कर रखा है।
विजय सेतुपति का कार कलेक्शन और आलीशान घर
विजय सेतुपति को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में टोयोटा फॉर्च्यूनर , मिनी कूपर , बीएमडब्ल्यू7 , हुंडई ग्रैंड आई10 और टोयोटा इनोवा जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। विजय सेतुपति चेन्नई में एक आलीशान घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके इस घर की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए के आसपास है।












Click it and Unblock the Notifications