क्या रश्मिका और विजय की होने वाली है शादी? एक्टर ने अब खुद रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'तब बात करूंगा जब...'
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में कपल की एक लंच डेट की फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद फैंस ने कयास लगाए कि कपल रिलेशनशिप में हैं। अब विजय ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर सफाई दी।
विजय देवरकोंडा ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। एक्टर ने कहा, 'मैं इसके बारे में तब बात करूंगा जब मैं इसको लेकर खुद तैयार हो जाऊंगा। जब मुझे लगेगा कि मैं इस बारे में सभी के साथ शेयर कर सकता हूं तब मैं करूंगा। इसके एक समय और उद्देश्य होना चाहिए।'

विजय देवरकोंडा ने आगे कहा कि, 'जब मुझे लगेगा कि सही समय है तब मैं इस बारे में खुद खुशी खुशी सबको बताऊंगा। मुझे लगता है कि हर सेलिब्रिटी की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस में एक अलग एक्साइटमेंट होती है। जब आप एक पब्लिक फिगर होते हो तो ये काम का हिस्सा होता है। काफी जिज्ञासा होती है, लेकिन मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता। मैं इसे सिर्फ खबर के तौर पर पढ़ता हूं। एक बार मुझे प्रतिक्रिया देने की जरूरत महसूस हुई।'
विजय को लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही रश्मिका से शादी करने वाले हैं। लेकिन अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन बेबुनियाद अटकलों को स्पष्ट किया था, और यह जोर देकर कहा था कि वह न तो सगाई कर रहे हैं और न ही शादी कर रहे हैं। बाद में, लाइफस्टाइल एशिया के साथ एक बातचीत में विजय ने कहा, "मैं फरवरी में न तो सगाई कर रहा हूं और न ही शादी। ऐसा लगता है जैसे प्रेस मुझे हर दो साल में शादी कराना चाहता है। यह अफवाह मैं हर साल सुनता हूं। वे बस इधर-उधर घूमते रहते हैं, मुझे पकड़ने और शादी करा देने के इंतजार में।"
विजय देवरकोंडा से हाल ही में जब एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या वह किसी रिश्ते में हैं, तो एक्टर इस बात को स्वीकारा था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, "मैं 35 साल का हूं। क्या तुम सोचते हो कि मैं अकेला रहूंगा?" हालांकि एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड का नाम रिवील नहीं किया था। लेकिन फैंस को लगा कि वह रश्मिका मंदाना की ओर इशारा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के पास हैं इतने पैसे कि आप सोच भी नहीं सकते












Click it and Unblock the Notifications