Vijay Deverakonda Birthday: विजय देवरकोंडा जीते हैं दमदार लग्जरी लाइफ, जानें उनकी कुल संपत्ति
Vijay Deverakonda Birthday: विजय देवरकोंडा एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वह केवल एक एक्टर ही नहीं, बल्कि कमाल के बिजनेसमैन भी हैं। विजय देवरकोंडा का कपड़ों का बिजनेस भी है।

Vijay Deverakonda Birthday: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' के बाद हिंदी बेल्ट में काफी पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन तेलुगू सिनेमा के वह बड़े स्टार हैं। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा की न सिर्फ एक्टिंग की तारीफ बल्कि लड़कियां उनके लुक और फिट बॉडी की भी दीवानी हैं। साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा एक बेहद ही लग्जीरियस लाइफ जीते हैं और उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति मौजूद है। विजय देवरकोंडा की गिनती आज साउथ के सबसे महंगे और डिमांड में रहने वाले एक्टर्स में होती है। आज विजय देवरकोंडा अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं उनकी सालाना कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।
विजय देवरकोंडा की एक फिल्म की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वह केवल एक एक्टर ही नहीं, बल्कि कमाल के बिजनेसमैन भी हैं। विजय देवरकोंडा का कपड़ों का बिजनेस भी है। विजय देवरकोंडा की कुल संपत्ति करीब 55 करोड़ रुपये है। वह एक मशहूर प्रोड्यूसर भी हैं। विजय देवरकोंडा की कमाई सिर्फ फिल्मों से ही नहीं होती बल्कि वह निवेश, ब्रांड्स और एंडोर्समेंट्स से भी काफी कमाई करते हैं।

बिजनेसमैन हैं विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा का अपना एक क्लोदिंग ब्रांड है, जिसका नाम Rowdy You है। एक्टर ने कपड़ों के इस बिजनेस की शुरुआत 2019 में की थी। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा अपेन परिवार के साथ कुछ समय पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। इस घर में वह अपने परिवार और पेट्स के साथ रहते हैं। उनका ये नया घर हैदराबाद में है। विजय का ये घर काफी लग्जीरियस है। ये एक मल्टी फ्लोर बंगला है जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है।
महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं विजय
विजय देवरकोंडा साउथ फिल्मों के दूसरे स्टार्स जैसे महेश बाबू, अक्किनेनी नागार्जुन, अल्लू अर्जुन और चिरंजीवी के पड़ोसी हैं। विजय देवरकोंडा के पास न सिर्फ महंगा बंगला है बल्कि कई महंगी गाड़ियां भी मौजूद हैं। विजय देवरकोंडा को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। विजय देवरकोंडा के पास एक फोर्ड मसटैंग है। इस गाड़ी की कीमत 75 लाख रुपए है।

विजय देवरकोंडा के पास है प्राइवेट जेट
इसके अलावा विजय देवरकोंडा के पास महंगी कार में वॉल्वो एक्ससी 90 लग्जरी कार है जिसकी कीमत 85 लाख रुपए है। हालांकि उन्हें अपनी रेंज रोवर में ट्रैवल करना अच्छा लगता है जिसकी कीमत 64 लाख रुपए है। विजय के पास लग्जरी गाड़ियों के अलावा प्राइवेट जेट भी है, जिससे वो सफर करते हैं। पिछले साल वह अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट से ही तिरुपति दर्शन के लिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications