रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं विजय देवरकोंडा? एक्टर ने बताई रिलेशनशिप की सच्चाई
विजय देवरकोंडा लंबे समय से एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं।
मुंबई, 25 अगस्त: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म आज यानी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। वहीं अभिनेता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो विजय देवरकोंडा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई अपडेट साझा नहीं करते। लेकिन खबरों के मुताबिक, विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं।

क्या रश्मिका को डेट कर रहे हैं विजय?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब विजय देवरकोंडा से उनकी लव लाइफ को लेकर पूछा गया तो उन्होंने एक्टर ने इसका जवाब देते हुए बताया कि उनको रिलेशनशिप में आने से डर लगता है। बड़े होते ही उन्होंने यही सीखा कि प्यार नहीं बल्कि पैसा मैटर रखता है। लेकिन ऐसा नहीं है प्यार भी मायने रखता है।

मैंने किसी को नहीं कहा आई लव यू
विजय देवरकोंडा ने इंटरव्यू में बताया कि आजतक उन्होंने किसी को भी 'आई लव यू टू' नहीं कहा है। उन्होंने कहा मेरे पिता ने मुझसे कहा कि प्यार फालतू चीज है और दुनिया में सिर्फ पैसा मायना रखता है। ये बात मेरे दिमाग में ऐसे बैठ गई थी कि मुझे लगा कि अगर मेरी जिंदगी में कोई आएगा तो किसी मतलब से आएगा। एक्टर ने कहा उन्हें प्यार में भरोसा है, मुझे हार्ट ब्रेक से डर लगता है हालांकि अभी तक मेरा दिल नहीं टूटा है।

अनन्या पांडे ने दिया था हिंट
वहीं रिपोर्ट्स की माने तो, विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस पर दोनों की तरफ से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है। इसके अलावा ना ही दोनों साथ में स्पॉट किए गए। दोनों ने इस रिश्ते पर बयान देते हुए इसको अफवाह बताया है। लेकिन, विजय देवरकोंडा की को स्टार अनन्या पांडे ने कॉफी विद करण शो के दौरान ये हिंट दी थी कि. विजय देवरकोंडा इन दिनों किसी को डेट कर रहे हैं।

'मेरे अंदर प्यार वाली फीलिंग नैचुरल नहीं आई है'
विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैं एक ऐसा इंसान हूं, जिसे प्यार में आना पसंद है। मैं लव स्टोरीज में भरोसा करता हूं। वह मेरी हैप्पी प्लेस है। लेकिन मैं दिल टूटने से भी डरता हूं। अभी तक तो खैर ऐसा कुछ नहीं हुआ लेकिन मैं आगे कुछ नहीं कह सकता। कोई मुझे कहता था कि वह मेरे से प्यार करता है तो मैं उसे पलटकर कभी नहीं कहता था कि मैं भी उससे प्यार करता हूं। आजतक, मेरे अंदर प्यार वाली फीलिंग नैचुरल नहीं आई है'।

लॉग टाइम रिलेशनशिप में है विजय देवरकोंडा
इसके अलावा विजय देवरकोंडा का यह भी कहना है कि वह जब से इस लंबे रिलेशनशिप में आए हैं उनकी प्यार को लेकर सोच बदल गई है। एक्टर इस एक्ट्रेस के साथ तब से रिलेशनशिप में हैं जब से उन्होंने अपना करियर शुरू किया है। हालांकि उन्होंने उस एक्ट्रेस का नाम रिवील नहीं किया।
रश्मिका ने किया रिश्ते से इंकार
वहीं जब रश्मिका मंदाना से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने बात को पलट दिया और कहा कि, 'अरे यार मैं पूरे साल में 5 फिल्में करती हूं लेकिन कोई इसके बारे में क्यों नहीं पूछता। सिर्फ रिलेशनशिप के बारे में ही सबको क्यों जानना है'। अभी तक रश्मिका मंदाना की तरफ से भी इस रिलेशनशिप पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

रिलीज हुई विजय देवरकोंडा की लाइगर
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म हिंदी और तेलुगू समेत कई अन्य भाषाओं में रिलीज की गई है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। अब देखना कि एक्टर की ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications