तन पर नहीं था एक भी कपड़ा... सुनसान जंगल में घूम रहे थे विद्युत जामवाल, तस्वीरों से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Vidyut Jamwal photo without Cloth: बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर विद्युत जामवाल की फिटनेस ऐसी है, जो देखते ही बनती है। एक्टर की लीन मस्कुलर बॉडी के फैंस दीवाने हैं। लेकिन ये बॉडी उन्हें यूं ही नहीं मिली बल्कि इसके लिए वे रात दिन मेहनत करते हैं। प्रोटीन डाइट लेते हैं। तब जाकर एक्टर ने इतनी शानदार बॉडी बनाई है। अब हाल ही में विद्युत के एक पोस्ट से इंटरनेट पर खलबली मची हुई है, जिसमें वे बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। ऊपर से नीचे तक विद्युत ने एक भी कपड़ा नहीं पहना हुआ है।
विद्युत जामवाल ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये तस्वीर शेयर की है। इसमें वे बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। विद्युत के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है। हैरत की बात है कि ये तस्वीरें उनके किसी कमरे की नहीं बल्कि एक सुनसान जंगल की है। एक्टर ने अपनी इन तस्वीरों से फैंस को चौंकाकर रख दिया है।

दरअसल, एक्टर ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वे जंगल में बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में वे नदी में नहा रहे हैं और तीसरी तस्वीर में विद्युत जंगल में बैठकर कुछ खाना बनाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर को प्रकृति के करीब रहना कितना ज्यादा पसंद है।
किसी लोकल चरवाहे मोहन सिंह ने विद्युत की इन तस्वीरों को क्लिक किया है। विद्युत ने अपने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज को शेयर कर तहलका मचा दिया है। एक्टर अकसर अपनी शर्टलेस तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन पहली बार बिना कपड़ों के एक्टर को देख फैंस भी सन्न रह गए। कई लोग एक्टर की फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ एक्टर ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा हुआ है। विद्युत ने लिखा है कि वे पिछले 14 सालों से ऐसा लगातार करते आ रहे हैं। हर साल करीब 7-10 दिन वे अकेले बिताया करते हैं। विद्युत ने आगे बताया कि वे अपने कंफर्ट जोन के बाहर आकर ही सबसे ज्यादा कंफर्टेबल रहा करते हैं।









Click it and Unblock the Notifications