विद्युत और नंदिता ने कर ली सगाई ? नेहा की बधाई से खुला राज

मुंबई, 05 सितंबर। फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी जबरदस्त फिटनेस और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म खुदा हाफिज में विद्युत शिवलीका ओबेरॉय के साथ नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अपनी आने वाली फिल्म के लिए विद्युत यूपी के लखनऊ व आस-पास के इलाकों में शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच विद्युत अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट की मानें तो विद्युत ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। विद्युत ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई कर ली है।

Recommended Video

    Vidyut Jamwal ने गर्लफ्रेंड Nandita संग की सीक्रेट सगाई, Neha Dhupia ने दी बधाई | वनइंडिया हिंदी
    फैशन डिजाइनर के साथ रिलेशनशिप की खबर

    फैशन डिजाइनर के साथ रिलेशनशिप की खबर

    फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ विद्युत जामवाल की सगाई की खबरों को उस वक्त और हवा मिल गई जब अभिनेत्री नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर किया। विद्युत को पहली बार लोगों के बीच नंदिता के साथ देखा गया जब दोनों आगरा स्थित ताजमहल को देखने के लिए गए। दोनों की तस्वीर ताज महल के सामने नजर आने के बाद नेहा धूपिया की पोस्ट से इस बात को और बल मिला है कि विद्युत ने नंदिता से सगाई कर ली है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

    विद्युत जामवाल और उनकी कथित गर्लफ्रैंड नंदिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हैं और ताजमहल के सामने पोज दे रहे हैं। तस्वीर में विद्युत जामवाल सफेद रंग की हुडी शर्ट और कार्गो पैंट में नजर आ रहे हैं तो नंदिता सफेद रंग के टॉप और फ्लोरल स्कर्ट में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी जबरदस्त दिख रहे हैं।

    नेहा धूपिया की पोस्ट से सामने आई बात

    नेहा धूपिया की पोस्ट से सामने आई बात

    नेहा धूपिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विद्युत और नंदिता की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है बेस्ट न्यूज एवर, यानि अबतक की सबसे अच्छी खबर, विद्युत जामवाल औ नंदिता महतानी आप दोनों को बधाई। इस कमेंट के साथ ही नेहा धूपिया ने हार्ट इमोजी को भी शेयर किया है। हालांकि इस खबर की पुष्टि ना तो विद्युत जामवाल और ना ही नंदिता महतानी की ओर से की गई है, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कुछ सार्वजनिक तौर पर नहीं कहा है।

    आने वाली फिल्म

    आने वाली फिल्म

    बहरहाल विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म की बात करें तो फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म खुदा हाफिज-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म खुदा हाफिज की अगली सीरीज है। पहली पार्ट को पिछले साल रिलीज किया गया था। फिल्म में विद्युत ने समीर चौधरी का किरदार निभाया। फिल्म में उनकी शादी नरगिस से होती है, लेकिन जब नरगिस मिडल ईस्ट में फंस जाती हैं तो विद्युत उन्हें बचाने के लिए मिशन प जाते हैं। इसके अलावा विद्युत सनक फिल्म में भी नजर आएंगे।

    बॉलीवुड में सफर

    बॉलीवुड में सफर

    विद्युत जामवाल ने फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन एक दशक पहले कदम रखा था। वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म फोर्स में नजर आए थे, इस फिल्म में विद्युत को बेस्ट मेल एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा विद्युत बुलेट राजा फिल्म में भी नजर आए थे। इस फिल्म में सैफ अली खान और जिमी शेरगिल भी थे। साथ ही बादशाहो फिल्म में भी विद्युत अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+