विद्या बालन के साथ नजर आ रही बच्ची कौन है? लोगों ने उठाए सवाल तो रिश्ते पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
विद्या बालन फैंस की चहेती एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री को समय-समय पर पैपराजी द्वारा स्पॉट भी किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर कैमरे के सामने पोज देती दिखीं लेकिन इस बार विद्या अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ एक बच्ची भी थी। इसे लोग एक्ट्रेस की सीक्रेट डॉटर कहकर बुला रहे हैं। फैंस कयास लगाने लगे कि ये एक्ट्रेस की बेटी है। लेकिन अभिनेत्री ने अब तक अपनी बेटी को कहां और क्यों छिपाकर रखा था? इस बात का जवाब उन्होंने खुद दिया है।
पैपराजी अकाउंट ने विद्या बालन की झलक फैंस को दिखाई। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ एक प्यारी सी बच्ची भी नजर आ रही थी। लोग भ्रमित हो गए कि आखिरकार ये बच्ची कौन है। कई लोगों ने तो कमेंट सेक्शन में इसे विद्या की सीक्रेट डॉटर तक बता डाला।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विद्या बालन ने इस बच्ची को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने कहा कि वो मेरी बहन की बेटी इरा है। उसके जुड़वा बच्चे हैं, एक बेटा रुहान और दूसरी बेटी इरा। लेकिन हां विद्या अपनी बहन के बच्चों को अपने बच्चों जैसा ही प्यार करती हैं। अभिनेत्री हमेशा उनके प्रति प्यार को लेकर बिंदास रूप से बात करती आई हैं। एक्ट्रेस उन्हें ट्विंस लाइफलाइन बताती हैं।
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो विद्या बालन को आखिरी बार नियत फिल्म में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस ने एक जासूस की भूमिका निभाई थी। अब एक्ट्रेस अगली फिल्म लवर्स में नजर आने वाली हैं, जिसमें विद्या के साथ इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी सह-कलाकार के तौर पर नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications