विद्या बालन पर चढ़ा ' अनुपमा' का बुखार, Bathrobe पहनकर बोलीं- 'मैं कुछ भी करूं, आपको क्या?'
नई दिल्ली, 01 सितंबर। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, ये शो जहां टीआरपी की रेस में बहुत आगे है, वहीं दूसरी ओर इस शो के फैंस की संख्या भी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इस शो की फैंस लिस्ट में बड़ा नाम जुड़ा है अभिनेत्री विद्या बालन का, जिन्होंने 'अनुपमा' के मशहूर संवाद ' आपको क्या' पर एक रील बनाई है, वो भी 'Bathrobe' पहनकर। विद्या का ये फनी हॉट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं।

विद्या बालन पर चढ़ा 'अनुपमा' का बुखार
आपको बता दें कि 'अनुपमा' शो में अक्सर अभिनेत्री लोगों से सवाल करते वक्त पूछती है कि 'आपको क्या', उसी संवाद को विद्या बालन ने अपने ऊपर फिल्माया है, वो भी ' अनुपमा' का लीड रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली की आवाज में।

विद्या ने शेयर की 'Bathrobe' वाली फोटो
अपने Reel Video में विद्या एक सफेद रंग के खाली बाथटब में White 'Bathrobe' पहनें बैठी हैं और बैकग्राउंड में 'अनुपमा' का संवाद चल रहा है और विद्या उस पर अपने लिप्स को हिला रही हैं।

'जब जाऊं, जैसे भी जाऊं...आपको क्या?'
उन्होंने कहा कि ' मैं घूमूं-फिरूं,नाचूं -गाऊं, हंसू -खेलूं ,बाहर जाऊं अकेली जाऊं, किसी और के साथ जाऊं, जहां जाऊं, जब जाऊं, जैसे भी जाऊं...आपको क्या?' विद्या का ये वीडियो बहुत ज्यादा ही मजेदार है और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

फैंस ने विद्या को रीयल 'अनुपमा' से बेहतर बताया
कुछ फैंस ने तो विद्या को रीयल 'अनुपमा' से बेहतर बता दिया है तो कुछ ने कहा कि 'विद्या जो भी करती हैं कमाल ही करती हैं'। तो किसी ने लिखा कि ' विद्या आपका एक्सप्रेशन प्राइसलेस हैं'। तो किसी ने 'विद्या को बेस्ट और कमाल का कहा है।'

'हम लोगों को भी आंखे सेंकने दीजिए ना'
मालूम हो कि बेहतरीन अभिनेत्री विद्या बालन अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वो बेबाक और बिंदास भी हैं। पिछले महीने जब उनसे एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने जो जवाब दिया था वो बेहद ही हैरत अंगेज था। उन्होंने कहा था कि 'अरे इसमें दिक्कत क्या है, हम लोगों को भी आंखे सेंकने दीजिए ना।'
पोस्ट को मिले अब तक 93, 780 Likes
वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या को आखिरी बार एक मर्डर मिस्ट्री 'जलसा' में एक पत्रकार के रूप में देखा गया था। फिलहाल इस वक्त उनके पास पाइपलाइन में दो और प्रोजेक्ट हैं, जिनमें से एक का नाम 'नीयत' है। फिलहाल सोशल मीडिया पर विद्या ही विद्या छाई हुई हैं, उनकी इस पोस्ट को अभी तक 93, 780 Likes मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications