'भाभीजी घर पर हैं' की विदिशा श्रीवास्तव की प्रेग्नेंसी फोटोशूट ने मचाया हंगामा, कपड़े देखकर भड़के लोग
Vidisha Srivastava Pregnancy Photoshoot: टीवी एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव ने हाल ही में अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया है जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। उनके कपड़ों को देखकर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Vidisha Srivastava Pregnancy Photoshoot: टीवी एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव टेलीविजन के फेमस सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी के रोल में नजर आती हैं। हाल ही में विदिशा श्रीवास्तव ने लोगों को बताया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। विदिशा का मैटरनिटी फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है और इस समय इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है।
विदिशा ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें दो अलग-अलग आउटफिट्स में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में विदिशा ने लाल रंग काआउटफिट पहना तो दूसरा में वह सफेद रंग के कपड़े में नजर आ रही हैं। विदिशा इन तस्वीरों में पति सयाक पॉल के साथ पोज दे रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि पति सायक ने विदिशा का बेबी बंप पकड़ा हुआ है। तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
प्रेग्नेंसी फोटोशूट में दिखा बोल्ड रूप
प्रेग्नेंट विदिशा हमेशा की तरह इन तस्वीरों में भी अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। प्रेग्नेंसी में उनका ये बोल्ड अंदाज देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। लोग विदिशा की इन तस्वीरें पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग जहां विदिशा की इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। विदिशा के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- बधाई हो मैम। वहीं शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- मुझे इस तरह के मैटरनिटी शूट से बहुत नफरत है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- बधाई हो लेकिन ऐसे फोटोशूट का क्या मतलब होता है।
प्रेग्नेंसी को रखना चाहती हैं याद
ईटाइम्स के साथ अपने फोटोशूट के बारे में बात करते हुए विदिशा ने कहा- मैं अपने कपड़ों के चुनाव को लेकर हमेशा से ही बोल्ड रही हूं और अपने शरीर से भी मैं बहुत प्यार करती हूं। मेरा शरीर जैसा है, मैं उसे स्वीकार करती हूं। उन्होंने आगे कहा- मैं एक ऐसा फोटोशूट कराना चाहती थी जो मुझे याद दिलाए कि मैं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कैसी दिखती थी। मैं अपनी प्रेग्नेंसी में एक निडर महिला की तरह दिखना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications