Video: रोनित रॉय ने पत्‍नी नीलम से रचाया दोबारा ब्याह, 20वीं सालगिरह पर सात फेरे लेकर फिर दोहराई प्रतिज्ञा

टीवी और बॉलीवुड कलाकार रोनित रॉय और उनकी पत्नी नीलम बोस ने 25 दिसंबर को अपनी शादी की 20 सालगिरह बड़े ही निराले अंदाज में मनाई। शादी के 20 साल पूरे होने के मौके पर दोनों ने दोबारा दूल्‍हा-दुल्‍हन बनकर शादी की। शादी के मंडप ने उन्‍होंने सात फेरे लिए और जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने की प्रतिज्ञा भी दोहराई। रोनित ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी का वीडिया शेयर किया है, जो लोगों को बहुत पंसद आ रहा है।

ronit roi

बता दें एक दिन पहले रोनित रॉय ने शादी के समारोह की कई झलकियाँ भी साझा कीं। एक पोस्ट में उन्होंने नीलम से यह भी पूछा कि क्या वह उनसे दोबारा शादी करेंगी? जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

वहीं अब रोनित ने अपनी शादी की 20 वीं सालगिरह को और यादगार बनाने के लिए दोबारा शादी करके अपनी शादी के खूबसूरत पलों का प्‍यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस शादी में रोनित के सगे संबंधी और करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए ।

'कसौटी जिंदगी की' टेलीविजन सीरियल के अभिनेता रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहले वीडियो साझा किया और बताया उन्होंने अपनी पत्नी नीलम से दोबारा शादी की है। एक पोस्ट में उन्होंने एक मंदिर की तस्वीर साझा की और लिखा,

हमारे मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं! आज मेरी शादी हो रही है। शायद मैं लाइव जाऊंगा, ताकि मैं आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्राप्त कर सकूं।

वहीं एक दूसरे वी‍डियो में नीलम और रोनित को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दोबारा शादी करते हुए दिखाया गया है। जहां रोनित ने पारंपरिक पोशाक कुर्ता और पायजामा पहना हुआ है वहीं उनकी पत्नी चमकीले लाल सलवार सूट में खूबसूरत लग रही। रोनित ने वीडियो क्लिप के कैप्शन में लिखा "मुझसे फिर से शादी करोगी?

रोनित और नीलम की पर्सनल लाइफ

टेलीविजन एक्‍टर रोनित रॉय ने 2003 में अपनी लेडी लव नीलम से शादी की थी, साढ़े तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी में तब 200 मेहमानों ने शिकरत की थी जिसमें फिल्म बिरादरी और टीवी उद्योग के बड़े नाम शामिल हुए थे। उनकी शादी मुंबई के मड आइलैंड के द रिजॉर्ट होटल में हुई थी। जरीना वहाब, आदित्य पंचोली, अपूर्व अग्निहोत्री, प्रेम चोपड़ा, सोनू निगम, करिश्मा तन्ना और अली असगर समेत नामी हस्तियां पहुंची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+