Video: बिना बुलाए ही एक शादी में पहुंच गए मीका सिंह, सावन में लग गई आग गाकर बांधा समां
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने बिना बुलाए एक शादी में पहुंचकर समां बांध दिया। शादी वाली रात सावन तो नहीं था, लेकिन मीका ने अपना सुपरहिट गाना 'सावन में लग गई आग' गाकर आग जरूर लगा दी।
26 दिसंबर, मुंबई। जरा सोचिए कि आपकी शादी हो रही हो और कोई बड़ा स्टार अचानक से आपकी शादी में आ जाए तो आपका क्या होगा। आपकी तो बल्ले-बल्ले हो जाएगी। स्टार अमूमन ऐसा करते तो नहीं, वे किसी शादी में जाने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं, लेकिन बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने बिना बुलाए एक शादी में पहुंचकर समां बांध दिया। शादी वाली रात सावन तो नहीं था, लेकिन मीका ने अपना सुपरहिट गाना 'सावन में लग गई आग' गाकर आग जरूर लगा दी।

मीका सिंह को देखकर मेहमानों के उड़ गए तोते
शादी में आए मेहमान उस समय हक्के बक्के रह गए जब उन्होंने पार्टी में मीका सिंह को देखा। मीका सिंह एकदम साधारण कपड़ों में सिंगर राहुल वैद्य के साथ शादी में पहुंचे। शादी में संगीत कार्यक्रम चल रहा था और वहां एक लेडी सिंगर अपने गानों से शादी का समां बांध रही थी। ठीक उसी वक्त मीका स्टेज पर चढ़े और उन्होंने अपना सुपरहिट गाना सावन में लग गई आग गाना शुरू कर दिया। मीका को देखकर सभी के तोते उड़ गए।

बिना बुलाए अचानक शादी में पहुंचे मीका सिंह
गाना गाने के बाद मीका ने कहा कि मैं बिना बुलाए शादी मे आया हूं। मुझे बुलाया नहीं गया, लेकिन मुझे उम्मीद है आपको मजा आया होगा। यही नहीं मीका ने स्टेज पर गाना गा रही महिला सिंगर की भी तारीफ की।
मीका ने कहा- मैंने अभी इस लड़की को देखा, ये बहुत सुंदर हैं। मीका ने लेडी सिंगर से कहा तुम बहुत अच्छा गाती हो। उन्होंने कहा कि मैं इसको अभी जी सा रे गा मा पा पर मिला था, मैंने सोचा मैं ही बोल दूं। मीका ने लोगों को बताया कि राहुल वैद्य भी हमारे साथ आए हैं।

गाने पर आ रहे जमकर कमेंट
इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं और लोग जमकर मीका की तारीफ कर रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट किया- ये मेरा फेवरेट गाना है और तुम भी मेरे फेवरेट हो। यू रॉक भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह...जब मेरी शादी हो तब भी तुम ऐसा ही करना।

इसी गाने से रातों-रात फेमस हो गए थे मीका
बता दें कि सावन में लग गई आग गाना 1998 में रिलीज हुआ था और इसी गाने से मीका सिंह को पहचान मिली थी। तब से लेकर आज तक यह गाना लोगों की हिट लिस्ट में शामिल है। पिछले साल यह गाना फिल्म इंदू की जवानी में भी लिया गया था। फिल्म में लिए गए गाने को भी मीका और असीस कौर ने गाया है। गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे है। इस गाने को साल 2008 में आई हंसल मेहता की फिल्म वुडस्टॉक विला में भी इस्तेमाल किया गया था। इस महीने की शुरुआत में एक मीडिया चैनल से बातचीत में मीका सिंह ने खुलासा किया था कि उन्हें विक्की कौशल और कैटरीना की शादी में बुलाया गया था, लेकिन वह व्यस्तता की वजह से शादी में शामिल नहीं हो सके थे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
https://www.instagram.com/p/CX8H3Q3BGiE/
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications