ZHZB Box Office Collection: दूसरे दिन जरा हटके जरा बचके में आया जबरदस्त उछाल, फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई
सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ओपनिंग डे पर खास रिस्पॉन्स मिला लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली।

Zara Hatke Zara Bachke Day 2: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी कमाल लग रही है। रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
दूसरी दिन आया कमाई में उछाल
फिल्म जरा हटके जरा बचके का ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के फ्लॉप होने के कयास लगाने लगे थे। लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फैंस की उम्मीद के बिल्कुल विपरीत निकली। जैसा कि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पहले दिन फिल्म ने 5.49 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन हुई इतनी ज्यादा कमाई के बाद अब दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली।
कलेक्शन में मारा बड़ा जंप
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़रा हटके ज़रा बचके' ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म ने कुल अब तक 12.69 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर ये कलेक्शन 22 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। बता दें कि, यह फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी है।
फिल्म की कहानी
फिल्म जरा हटके जरा बचके की कहानी रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म में सारा अली खान और विक्की कौशल एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। विक्की और सारा ने एक मैरिड कपल कपिल और सौम्या का रोल प्ले किया है। शादी की शुरूआत में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश रहते हैं लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है तो किसी वजह से दोनों के बीच तलाक की नौबत आ जाती है। बस इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी में कई सारे ट्विस्ट आते हैं। फैंस फिल्म में विक्की और सारा की कैमिस्ट्री की काफी तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications