मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे विक्की कौशल और सारा अली खान, फोटोज में बांटते दिखे प्रसाद

Sara Ali Khan and Vicky Kaushal: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में मौजूद विक्की कौशल और सारा अली खान की तस्वीरें मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विक्की और सारा प्रसाद बांट रहे हैं।

vicky kaushal

Sara Ali Khan and Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। आज यानी 6 जून (मंगलवार) को विक्की कौशल और सारा अली खान मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर भगवान श्रीगणेश को उनकी फिल्म की सफलता के लिए धन्यवाद दिया और हाथ जोड़कर प्रार्थना भी की। दोनों ने गणेश जी से आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर प्रांगण में ही पैपराजी और दूसरे भक्तों को प्रसाद भी बांटा।

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सारा और विक्की
आपको बता दें कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में मौजूद विक्की कौशल और सारा अली खान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विक्की कौशल और सारा अली खान पारंपरिक एथनिक ड्रेसेस में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा है जबकि उनकी को-एक्ट्रेस सारा अली खान ने क्रीम कलर का सूट-सलवार पहन रखा है। सारा अपने एथनिक वियर में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

विक्की और सारा ने लोगों को बांटा प्रसाद
विक्की कौशल और सारा अली खान मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में उस समय में पहुंचे हैं जब उनकी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 4 दिनों में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों की मानें तो ये फिल्म मिडिल क्लास लोगों की जिंदगी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ऐसे में इस फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कर रही है जमकर कमाई
अपने पहले ही वीकेंड में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 22.59 करोड़ रुपये कमाई की थी, जिसमें पहले दिन 31.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद अगले दिन 37.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी। गत 5 जून (सोमवार) को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.14 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। गत 2 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान की एक्टिंग के साथ साथ इसकी कहानी की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+