ZHZB BO Collection 10 Day: सारा-विक्की की फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 10वें दिन किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। 10वें दिन भी फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
ZHZB Box Office Collection Day 10: सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर रोज ताडबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसी के चलते फिल्म ने 10वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया।
फिल्म ने 10वें दिन की शानदार कमाई
फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल और सारा अली खान की कैमिस्ट्री की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। हर रोज फिल्म की कमाई में इजाफा हो रहा है। वहीं इस वीकेंड भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं बीते रविवार को फिल्म ने कुल कितने करोड़ का बिजनेस किया।

50 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
फिल्म जरा हटके जरा बचके की कमाई की बात करें तो, वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन इस वीकेंड कलेक्शन में उछाल आया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, रविवार को 10वें दिन फिल्म ने 7.2 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
इस दिन रिलीज हुई थी फिल्म
लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान ने पहली बार स्क्रीन शेयर की। इसके अलावा सुष्मिता मुखर्जी, नीरज सूद, राकेश बेदी और शारिब हाशमी भी फिल्म में लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications