Vicky Kaushal का बर्थडे कैसे सेलिब्रेट करती हैं Katrina Kaif? एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अक्सर अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कैटरीना कैफ अच्छी बर्थडे प्लानिंग करती हैं।
Vicky Kaushal Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का एक्टर जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में विक्की और सारा अली खान कपिल शर्मा शो में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।
विक्की ने की कैटरीना की तारीफ
इन दिनों विक्की कौशल फिल्म जरा हटके जरा बचके की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वह जितने अच्छे एक एक्टर हैं उतने ही अच्छे पति भी हैं। वह अक्सर अपने हर इंटरव्यू में पत्नी कैटरीना कैफ की खूब तारीफ करते हैं। हाल ही में उन्होंने द कपिल शर्मा में भी कैटरीना की तारीफों के पुल बांधे।

शादी के बाद कैसे मनाया पहला जन्मदिन?
कपिल शर्मा ने विक्की कौशल से पूछा कि उन्होंने शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट किया। एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'पिछले साल वो पहला बर्थडे था, शादी के बाद वाला. हमने फिर दोस्तों के साथ ही मनाया। उस ग्रुप में कैटरीना भी थी, तो हम सब ने साथ में ही मनाया'।
कैटरीना करती हैं बर्थडे प्लान
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि बर्थडे प्लानिंग सबसे अच्छी कौन करता है। इसके जवाब में विक्की कौशल ने कहा, ''कैटरीना सब कुछ बहुत ही अच्छी तरह से करती हैं। वो हर छोटी से छोटी चीज की डिटेल में चली जाती है। हम दोनों में कैटरीना ही प्लानर हैं। इतना मेरा दिमाग नहीं चलता, जितनी वहां प्लानिंग हो जाती है"। इसके अलावा शो में सारा अली खान और विक्की कौशल ने खूब मस्ती की।
विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
बता दें कि, फिल्म जरा हटके जरा बचके 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान ने साथ में स्क्रीन शेयर की। फिल्म में दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि 40 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब तक काफी अच्छा बिजनेस कर चुकी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications