Vicky-Katrina: विक्की कौशल के फैशन सेंस से परेशान हैं कैटरीना कैफ, एक्टर बोले-'मुझे वह जोकर कहकर...'
Vicky-Katrina: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म कल यानि 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। विक्की कौशल लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान पत्नी कैटरीना कैफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी पत्नी कैटरीना कैफ को उनका फैशन सेंस बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह अक्सर उनके हर एक आउटफिट को बहुत ध्यान से चुनती हैं। साथ ही विक्की ने ये भी बताया कि जब उनका कोई भी स्टाइल कैटरीना को नहीं पसंद आता तो एक्ट्रेस क्या करती हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया से बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने बताया कि, ;उसने मुझे बताया कि मुझे किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए। कैटरीना को अक्सर मेरा कोई भी स्टाइल जल्दी से पसंद नहीं आता। वह कहती हैं 'क्या जोकर बनके जा रहा है ये'। ये उन्होंने सचमुच कहा है और मुझे गुस्से में उन्होंने मना भी किया कि आप इस तरह के कपड़े पहनकर बाहर नहीं जाओगे।'
विक्की कौशल ने आगे कहा, 'जब मैं कैटरीना से पूछता हूं कि आखिर मैंने ऐसा क्या खराब पहन लिया और इसमें सब ठीक तो है। तो वह कहती हैं कि, इसमें कुछ भी ठीक नहीं है इसे तुरंत बदलो। मजाक से हटकर वह अपने काम के प्रति काफी मेहनती हैं। वह किसी फिल्म की शूटिंग से पहले अपना डाइट चार्ट बनाती हैं और सब बदल देती हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। आज उनकी जो भी पहचान है वह इस वजह से ही है।'
बता दें कि, विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर इस शुक्रवार 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं। फिल्म सैम बहादुर रणबीर कपूर की एनिमल को टक्कर देगी। दोनों फिल्में एकसाथ एक ही दिन में रिलीज होगी। देखना होगा कि कौन सी फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications