Katrina Kaif से कब और कैसे हुई थी Vicky Kaushal की पहली मुलाकात? एक्टर ने पहली बार में ही कर दिया था प्रपोज
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी पर फैंस काफी दिलचस्पी लेते है। अब इस बीच विक्की कौशल ने बताया कि वह कैटरीना कैफ से कब और कहां मिले थे।

Katrina Kaif Vicky Kaushal: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों के लव अफेयर की खबरें तब से उड़ने लगी जब करण जौहर ने अपने शो में कैटरीना से पूछा कि उनकी जोड़ी किसके साथ अच्छी लगेगी जिस पर कैटरीना ने कहा विक्की कौशल।
विक्की कौशल और कैटरीना की पहली मुलाकात
इसके बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साल 2021 में शादी करके फैंस को बड़ा तोहफा दिया था। जहां कुछ फैंस कपल की शादी से खुश हुए थे वहीं कुछ लोग दंग रह गए थे। क्योंकि इससे पहले कैटरीना कैफ का नाम सलमान खान के साथ जोड़ा गया। लेकिन आज भी फैंस विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी के बारे में जानने में दिलचस्प रहते हैं। इस बीच विक्की कौशल ने बताया कि वह कैटरीना कैफ से कब और कहां मिले।
अवॉर्ड शो में मिले थे कैटरीना-विक्की
बता दें कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो के दौरान हुई थी। तब विक्की कौशल ने कैटरीना से कहा था कि, कोई अच्छा सा विक्की कौशल देख कर शादी क्यों नहीं कर लेती है। हालांकि शादी करने के बाद कपल का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।
एक्ट्रेस को पहली बार किया था प्रपोज
अब विक्की कौशल ने इस वीडियो को लेकर खुलासा किया और बताया कि, उस वक्त उन्होंने जो स्टेज पर कैटरीना से कहा था वो पूरी तरह से स्क्रीप्टेड था। स्टेज पर जब कैटरीना आईं तो विक्की ने उन्हें शादी करने के लिए भी प्रपोज भी किया। उस वक्त सलमान खान भी मौजूद थे। हालांकि ये सब एक अवॉर्ड शो का पार्ट था। लेकिन बाद में ये क्लिप इतनी ज्यादा वायरल हुई फैंस को लगने लगा कि कैटरीना ने विक्की की बात को ज्यादा ही सीरियस ले लिया।
साल 2021 में हुई शादी
इसके बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और फिर से दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साल 2021 में जब कपल ने शादी की तस्वीर शेयर की थी तो फैंस ने इस पर खूब प्यार लुटाया था। बता दें कि, विक्की कौशल अक्सर सोशल मीडिया पर पत्नी कैटरीना पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications