विक्की कौशल के घर जल्द गूंजेंगी किलकारी, मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ
Katrina Kaif Pregnancy: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। खबरों की माने तो कटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस कपल ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी खुद अनाउंस नहीं की है। लेकिन इस कपल के करीबी ने कटरीना के प्रेग्नेंट होने पुष्टि की है।

NDTV की रिपोर्ट की माने तो कैटरीना कैफ मां बनने के बाद लंबी मेटर्निटी लीव लेंगी। क्योंकि वो अपने बच्चे का पालन-पोषण करना चाहती हैं। पिछले कुछ समय से कटरीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाहों भी थीं। जिसके बाद से ही वो लाइमलाइट से दूर रह रहीं थीं। फिलहाल उनके पास कोई प्रोजेक्ट भी नहीं है। पिछली बार वो साल 2024 में आई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आईं थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। वहीं, विक्की इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। ऐसे में देखना ये भी है कि विक्की पापा बनने के बाद छुट्टी लेते हैं या नहीं।
बता दें, कैटरीना और विक्की की शादी 2022 में हुई थी। दोनों ने अपनी शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में की थी। इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद अब कैटरीना कैफ मां बनने वाली हैं। भले ही ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कैटरीना और विक्की दोनों के फैंस अब खुशी मना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications