Vicky Kaushal का क्यूट डांस देखकर शरमाईं कैटरीना कैफ, वीडियो देखकर दिल हार बैठे फैंस
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बी टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। इस बीच दोनों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विक्की कौशल पत्नी कैटरीना के लिए डांस करते हुए नजर आए।
Vicky Kaushal Katrina Kaif Viral Video: सिनेमा जगत में जब भी फेवरेट कपल की बात होती है तो उस लिस्ट में सबसे ज्यादा विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का नाम शामिल होता है। ये कपल एक दूसरे पर प्यार बरसाने से कभी पीछे नहीं हटते। दोनों अक्सर अपने लेटेस्ट पोस्ट से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस दौरान कैटरीना कैफ शरमाती हुई नजर आईं।

कैटरीना कैफ के लिए विक्की ने किया क्यूट डांस
साल 2023 का बॉलीवुड सेलेब्स से अच्छे तरीके से सेलिब्रेशन किया। हाल ही में कैटरीना की खास दोस्त एक्ट्रेस मिनी माथुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपने साल 2022 के कुछ खास पलों को फैंस के साथ शेयर किया। हालांकि इस वीडियो में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के एक छोटे से क्लिप ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।

एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे फैंस
दरअसल, इस वीडियो के छोटे से क्लिप में विक्की कौशल फर्श पर बैठकर घुटनों के बल पर एक फनी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। नके पीछे शार्वरी वाघ भी नाचते हुए नजर आ रही हैं। वहीं विक्की कौशल का ये डांस देखकर कैटरीना कैफ सोफे पर बैठकर शरमाती हुई नजर आ रही हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
फैंस ने कपल पर बरसाया प्यार
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही फैंस ने भी अपने रिएक्शन दिए और कपल की जमकर तारीफ की। एक ने लिखा, " आह! उस मुस्कान में मेरा दिल है कैटरीना. दोनों को हमेशा मेरा प्यार #vickat." एक अन्य ने कमेंट में लिखा, " इंडस्ट्री में रियल और सबसे प्यारी जोड़ी"। इसी तरह फैंस वीडियो को देखकर अपना दिल हार बैठे हैं।

कैटरीना कैफ का वर्कफ्रंट
कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ देखा गया था। वह अगली बार आदित्य चोपड़ा की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। यह इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
वहीं विक्की कौशल की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार शशांक खेतान की गोविंदा नाम मेरा में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। यह फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा विक्की मेघना गुलजार की अगली फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगे। जो कि, इस साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications