Govinda Naam Tera: कॉमेडी ड्रामा लेकर आ रहे हैं विक्की कौशल, थियेटर नहीं अब OTT पर इस दिन होगी रिलीज
कियारा आडवाणी, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जल्द ही कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया।
Govinda Naam Tera: विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' बहुत दिनों से चर्चा में थी। अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। लेकिन ये कॉमेडी से भरपूर फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'गोविंदा नाम मेरा' का पोस्टर देखने के बाद अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्मों के सभी कलाकारों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के जरिए एक्टर्स ने अपने लु्क्स को भी शेयर किया है। पोस्टर शेयर कर विक्की कौशल ने कैप्शन पर लिखा, 'गोविंदा नाम मेरा, नाचना काम मेरा, आ रहा हूं जल्द, अपनी कहानी लेकर'। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। 'गोविंदा नाम मेरा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 16 दिसंबर से स्ट्रीम करेगी।
विक्की कौशल का किरदार
फिल्म में किरदार की बात करें तो, इसमें विक्की कौशल पहली बार एक डांसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। जिसकी पत्नी गौरी का किरदार भूमि पेडनेकर निभा रही हैं। वहीं, कियारा गोविंदा की गर्लफ्रेंड सुकू की भूमिका में नजर आएंगी। विक्की कौशल इस फिल्म में पहली बार कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर के अलावा वरुण धवन, अपारशक्ति खुराना सहित कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। कुल मिलाकर ये फिल्म एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications