विक्की कौशल ने खरीदी नई महंगी कार, गाड़ी के साथ दिए पोज, जान लें इसकी कीमत
Vicky Kaushal New Car: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस समय एक उभरते कलाकार की तरह लोगों के सामने आ रहे हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आ रही है। पिछले महीने ही विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफस पर अच्छी कमाई की है। साथ ही लोगों को इस फिल्म की कहानी से लेकर विक्की कौशल की एक्टिंग भी खूब पसंद आई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ सारा अली खान भी नजर आई थीं। इसी बीच विक्की कौशल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
खबर है कि विक्की कौशल ने हाल ही में एक नई लग्जीरियस कार खरीदी है। इसके चलते उनके कार कलेक्शन में एक और महंगी गाड़ी शामिल हो गई है। पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि गत 9 जुलाई 2023 को विक्की कौशल अपनी नई गाड़ी के साथ पोज दे रहे हैं।

विक्की कौशल की नई लग्जीरियस कार
आपको बता दें कि विक्की कौशल ने करोड़ों की कीमत वाली रेंज रोवर कार खरीदी है। ये कार काफी महंगी और लग्जीरियस है। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विक्की कौशल ग्रे टी-शर्ट के साथ मैचिंग पैंट और नीली टोपी में दिखाई दे रहे थे। उनका लुका काफी हैंडसम नजर आ रहा था। उन्होंने अपनी नई कार में चढ़ने से पहले पैपराजी को जमकर पोज दिए। विक्की कौशल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2.31 करोड़ की नई गाड़ी
विक्की कौशल की इस ब्लैक रेंज रोवर में दरवाजों के पास बारीक ग्रे बॉर्डर हैं। इसमें 2997 सीसी का एक डीजल इंजन और 2998, 2996, 2997, 4367 और 4395 सीसी के पांच पेट्रोल इंजन हैं। इसके अलावा ये कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है और 14.01 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। रेंज रोवर एक सेवन सीटर कार है और इसकी कीमत 2.31 करोड़ रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications