Gully Boy 2: अलिया भट्ट और रणवीर सिंह का गली बॉय के सीक्वल से कटा पत्ता, दो नए चेहरे लेंगे फिल्म में एंट्री!
Gully Boy 2: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने 2019 में आई फिल्म गली बॉय में साथ काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे जोया अख्त ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म से रणवीर और आलिया दोनों को करियर में खूब फायदा मिला। इस फिल्म से सिद्धांत चतुर्वेदी ने डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया।
गली बॉय उस साल खूब पैसे कूटे। इसलिए मेकर्स अब इसे भुनाना चाहते हैं। इसलिए इसका सीक्वल लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को रिप्लेस किया जा रहा है। खबरें हैं कि इसमें विकी कौशल और अनन्या पांडेय लीड रोल में होंगे। फिल्म की कहानी क्या होगी पढ़िए ये खबर।

फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में लिख, गली बॉय 2 को अर्जुन सिंह (खो गए हम कहां फेम) डायरेक्ट कर सकते हैं। वो अनन्या पांडे को लेकर भी श्योर हैं कि गली बॉय 2 के लिए वो परफेक्ट कास्ट होगीं। विकी कौशल भी इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं। फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब होगी ये देखने वाली बात है। सीक्वल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नहीं होंगे। लेकिन सीक्वल हिट रहा तो तीसरे पार्ट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दिखाई देगी।
बता दें, गली बॉय 2 के लिए मेकर्स की विकी और अनन्या पांडे से कई मीटिंग्स कर चुके हैं। लेकिन फिर भी अभी तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया है। इस बार फिल्म में डायरेक्टर भी नया होगा। गली बॉय ने उस साल कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे। ये फिल्म रैप पर बेस्ड थी। इसके एक गाने को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर खूब कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी।
खैर बात करें विकी कौशल के वर्कफ्रंट तो वो इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। वो इसकी शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा वो अपनी फिल्म छावा की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अनन्या पांडे फिल्म CTRL में नजर आई थी। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications