Pics: विक्की-कैट ने रोमांटिक अंदाज में मनाया क्रिसमस, करीबियों के साथ घर पर ही की पार्टी
नई दिल्ली, 26 दिसंबर: पूरा देश क्रिसमस और नए साल के जश्न में डूबा है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पहला क्रिसमस साथ मनाया। इस दौरान उनके घर पर एक छोटी पार्टी भी आयोजित की गई, जिसमें कुछ चुनिंदा दोस्त शामिल हुए। अब विक्की ने उससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। साथ ही सभी को उन्होंने क्रिसमस की बधाई दी।

जुहू स्थित फ्लैट पर पार्टी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और कैट ने मुंबई के जुहू स्थित अपने फ्लैट में क्रिसमस का जश्न मनाया। उन्होंने अपने घर के अंदर एक क्रिसमस ट्री भी सजाया था, जिसके सामने दोनों ने फोटो खिंचवाई। पहली फोटो में विक्की ने कैटरीना को गले लगा रखा है। इंस्टाग्राम पर इसे पोस्ट करते हुए विक्की ने लिखा- 'मेरी क्रिसमस'। ये फोटो उनके फैन्स को काफी पसंद आई, जिस वजह से उस पर 24 घंटे के अंदर ही 37 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

जमकर किया एन्जॉय
नए कपल की क्रिसमस पार्टी में उनके कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें कैटरीना और विक्की उसी ड्रेस में दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर लग रहा कि दोनों ने शादी के बाद का पहला क्रिसमस खूब एन्जॉय किया। वहीं क्रिसमस ट्री के सामने वाली तस्वीर कैट ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की, जिस पर 44 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

शूटिंग से लिया ब्रेक
आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में कैट और विक्की ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक निजी होटल से शादी की। उसके बाद वो हनीमून मनाने मालदीव चले गए थे। हालांकि अब दोनों की जिंदगी नार्मल हो गई है और वो अपने-अपने काम में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनीमून से आते ही विक्की अपने नए प्रोजेक्ट के लिए मुंबई से बाहर गए थे, लेकिन ये कैट के साथ उनका पहला त्योहार था। जिस वजह से उन्होंने ब्रेक लिया और शुक्रवार लेट नाइट वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।












Click it and Unblock the Notifications