Vicky Katrina Wedding: 7 सफेद घोड़ों पर सवार होकर धांसू एंट्री लेंगे विक्की कौशल, शादी का काउंटडाउन शुरू
मुंबई, 06 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी को अब महज एक दिन बचा है। फैंस को उनकी शादी को लेकर उतावले नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की और कैट की शादी 7 दिसंबर को राजस्थान के एक शाही महल में होगी, जिसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। वहीं लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक कैटरीना के सपनों का राजकुमार यानी विक्की कौशल बहुत ही शाही अंदाज में अपनी शादी में एंट्री लेंगे। खबरों के मुताबिक विक्की कौशल एक नहीं बल्कि सात सफेद घोड़े पर सवार होकर धांसू एंट्री लेने वाले है। इसी के साथ और शादी में और क्या खास होने वाला है, पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

धर्मशालाओं को सिक्योरिटी के लिए किया
राजस्थान के सवाई माधोपुर के आलीशान रिसोर्ट में होने वाली इस शादी से पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि वैडिंग वेन्यू के आसपास की कई धर्मशालाओं को सिक्योरिटी के लिए बुक कर लिया गया है। बॉलीवुड जोड़े की यह शाही शादी सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस बरवाड़ा रिसोर्ट में होने वाली है। एएनआई की रिपोर्ट है कि बाउंसर्स के साथ सिक्योरिटी में तैनात रहने वाले गार्डस के रुकने की व्यवस्था सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा की धर्मशालाओं में की गई है।

रणथंभौर में कई होटल भी कराए गेस्ट के लिए बुक
जानकारी के मुताबिक मुंबई की एक इवेंट कंपनी, जो शायद इस शाही शादी का अरेंजमेंट देख रही हैं, उसने माता ट्रस्ट धर्मशाला में 4-10 दिसंबर से करीब 150 लोगों के लिए 27 कमरे और 5 हॉल बुक किए हैं। वहीं 5-10 दिसंबर तक चौथ माता परिसर की मीना धर्मशाला में 30 कमरे और 5 हॉल के साथ-साथ किचन भी बुक कर लिया गया है। रिपोर्टों से पता चलता है कि रणथंभौर में ताज सहित और होटलों को भी शादी में आने वाले गेस्ट के लिए बुक किया है।

शादी में शरीक हो सकते हैं शाहरुख खान
हालांकि अभी स्पष्ट तौर पर कहना जल्दीबाजी होगा, लेकिन कोई नहीं जानता कि यह किस लिए किया जा रहा है। हालांकि अटकलें बहुत ज्यादा हैं। वहीं हाल ही में संभावित गेस्ट सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने पिछले हफ्ते इंडिया टुडे को यह बताकर हंगामा खड़ा कर दिया था कि उनकी फैमिली को शादी का कोई इनविटेशन नहीं मिला है। माना जा रहा है कि शाहरुख खान को भी शादी का न्योता मिला है। साथ ही फिल्म मेकर कबीर खान भी शादी में आने वाले है, जिनके घर कैटरीना और विक्की कौशल ने कथित तौर पर दिवाली पर सगाई की थी।

शादी से पहले विक्की के घर पहुंचीं कैटरीना
इस बीच शादी की खबरों को उस वक्त जोर मिल गया, जब बीती बात (रविवार) को कैटरीना कैफ व्हाइट कलर की साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज पहने विक्की कौशल के घर पर स्पॉट की गई थी। इस दौरान ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश आउटफिट में कैटरीना काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। इधर, खबर यह भी आई हैं कि आज शाम तक कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होने के लिए उनके गेस्ट जयपुर पहुंचेंगे, जहां से बाई रोड सवाई माधोपुर जाएंगे।

सवाई माधोपुर प्रशासन शादी को लेकर मुस्तैद
वहीं राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थानीय प्रशासन ने बॉलीवुड की शाही शादी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पिछले हफ्ते मीटिंग बुलाई थी, जिसका एक लेटर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। हाल ही में शुक्रवार को जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने शादी के चलते भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर एक बार से बैठक बुलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications